Maithili Thakur Bhojpuri Chhath Geet: मैथिली ठाकुर की मधुर आवाज में ‘छठ की महिमा’ रिलीज, गीत में झलकती है महापर्व की पूरी कहानी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Oct 2025 2:26 PM

विज्ञापन

मैथिली ठाकुर भोजपुरी छठ गीत रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Maithili Thakur Bhojpuri Chhath Geet: मैथिली ठाकुर का नया भोजपुरी छठ गीत ‘छठ की महिमा’ रिलीज हो गया है. इस गीत में छठ व्रत की पूरी कहानी, भक्ति और लोक परंपरा को खूबसूरती से दिखाया गया है. जानिए गाने की खासियत और डिटेल्स.

विज्ञापन

Maithili Thakur Bhojpuri Chhath Geet: भोजपुरी और मैथिली संगीत की लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर एक बार फिर अपनी सुरमयी आवाज से भक्तों का दिल जीत रही हैं. इस बार छठ महापर्व के अवसर पर उन्होंने अपना नया गीत ‘छठ की महिमा’ रिलीज किया है, जिसमें वह इस पर्व की पौराणिकता, भक्ति और लोक परंपरा को खूबसूरती से बयां करती नजर आ रही हैं.

यह गीत न केवल संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, बल्कि इसकी मधुर धुन और सुंदर बोल इसे इस छठ की सबसे खास पेशकशों में से एक बना रहे हैं. ऐसे में आइए आपको इसकी डिटेल्स देते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘छठ की महिमा’ की खासियत और डिटेल्स

मैथिली ठाकुर ने इस गीत के जरिए छठ व्रत की उत्पत्ति और इससे जुड़ी लोककथाओं को बड़े ही भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया है. गाने में भक्ति के साथ-साथ लोकसंगीत की मिठास भी सुनने को मिलती है, जो इसे पारंपरिकता से जोड़ती है. इस गीत को दीपक ठाकुर ने लिरिक्स और म्यूजिक दिया है, जबकि यह Snare Studios के बैनर तले तैयार हुआ है.

मैथिली ठाकुर का संदेश

गाने की घोषणा करते हुए मैथिली ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मैं बहुत खुश हूं कि इस बार छठ महापर्व पर आप सबके साथ साझा कर रही हूं अपना नया गीत ‘ऊर्जा का वरदान | छठ की महिमा’. इस गीत में हैं छठ की कहानियां, लोक कथा संगीत की आत्मा और उस परंपरा की मिठास जो हमारे यहां की पहचान है. सनराइज मसाले के साथ मिलकर गाया यह गीत मेरे दिल के बहुत करीब है.”

उन्होंने अपने फैंस से यह गीत सुनने और अपनी प्रतिक्रिया देने की अपील भी की. यह पूरा गाना Sunrise Masale के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी का नया छठ गीत ‘दउरा लिहलीं सजाय’ रिलीज, भक्ति और भावना के संगम से झलकी अटूट श्रद्धा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola