खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘पूरब के देशवा’ आउट, इंटरनेट पर मचा रहा धूम

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘पूरब के देशवा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. मुस्कान जायसवाल की शानदार परफॉर्मेंस और देसी अंदाज से सजा यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है.
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका देखने को मिला है. सिंगर खुशी कक्कड़ की दिलकश आवाज और मुस्कान जायसवाल की खूबसूरत अदाओं से सजा नया गाना ‘पूरब के देशवा’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. देसी मिट्टी की खुशबू, इमोशनल टच और शानदार विजुअल्स से भरपूर इस गाने ने आते ही फैंस का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
गाने के पीछे की टीम
भोजपुरी गाना ‘पूरब के देशवा’ को शानदार टीम ने मिलकर तैयार किया है, जिसने इसे खास बना दिया है. इस गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि इसके बोल और कंपोजिशन टुनटुन यादव ने लिखे हैं. म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है, जो गाने को और भी आकर्षक बनाता है. वीडियो में मुस्कान जायसवाल की परफॉर्मेंस देखने लायक है. गाने का निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है, वहीं एडिटिंग करण रुद्रा ने संभाली है. कोरियोग्राफी रौशन यादव की है, जिसने गाने में एनर्जी भर दी है। मिक्सिंग जीतू शर्मा और डीआई रोहित सिंह ने किया है. इस प्रोजेक्ट को जीएमजे द्वारा मैनेज किया गया है, डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन है और इसे अनंता म्यूजिक वर्ल्ड लेबल के तहत रिलीज किया गया है.
खुशी कक्कड़ का करियर
भोजपुरी इंडस्ट्री में खुशी कक्कड़ ने अपनी अलग पहचान बनाई है और उनकी आवाज को फैंस खूब पसंद करते हैं. उन्होंने कई हिट गानों में अपनी गायकी का जलवा दिखाया है, जिनमें ‘लहंगा लखनऊवा’, ‘निमन लागे बंगाल के पानी’ और ‘दरदिया बढ़ता’ जैसे गाने शामिल हैं, जो यूट्यूब पर भी खूब ट्रेंड कर चुके हैं. खुशी कक्कड़ अपनी दमदार और इमोशनल सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं, जो हर तरह के गानों में जान डाल देती है. कम समय में ही उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और लगातार एक के बाद एक हिट गाने देकर फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: पावर स्टार पवन सिंह और शिवानी सिंह का नया हिट ट्रैक “शहरिया” रिलीज, पारुल सिंह की अदाओं पर फिदा हुए फैंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










