फाल्गुन में छाया खुशी कक्कड़ का जादू, नया होली सॉन्ग ‘तु भतार ना हव’ हुआ रिलीज

Updated at : 11 Feb 2026 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: होली के मौके पर खुशी कक्कड़ का नया होली सॉन्ग 'तु भतार ना हव' रिलीज हुआ. वीडियो में संजय कुशवाहा की जोड़ी सिमरन चौधरी के साथ देखने मिल रही है. देसी म्यूजिक और मजेदार भोजपुरिया बोली गाने को स्पेशल बना रही है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: होली से पहले खुशी कक्कड़ का नया होली सॉन्ग ‘तु भतार ना हव’ रिलीज हो गया है. होली के रंग, अपनो के संग और खुशी कक्कड़ के सॉन्ग के बिना होली अधूरी है. इस फाल्गुन खुशी के गानों की धूम रहेगी. एक तरफ जहां पिचकारी से बरसेंगे प्यार के रंग तो वहीं दूसरी तरफ होली के गीतों में जमेगा खुशी कक्कड़ के गानो का पंच. पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार और खुशी की आवाज के साथ ही होली पूरी होती है. वीडियो में संजय कुशवाहा की जोड़ी सिमरन चौधरी के साथ देखने मिल रही है. दोनों एक्टर-एक्ट्रेस मस्ती, रोमांटिक और प्यार भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. होली के रंग में रंगे दोनों की शरारत म्यूजिक को और भी स्पेशल बना रही है.

वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का शानदार लुक  

रंग, गुलाल और अच्छे पकवान के बिना होली अधूरी है. ऐसे ही अच्छे गानों के बिना भी होली अधूरी ही होती है. रंगों के इस अवसर पर खुशी कक्कड़ का गाना नए रंग जोड़ रहा है. वीडियो में संजय कुशवाहा और सिमरन चौधरी ऑनस्क्रीन देवर-भाभी के रूप में शरारत करते नजर आ रहे हैं.  दोनों के बीच की नोकझोंक और मस्ती सॉन्ग को स्पेशल बना रही है. एक्ट्रेस सिमरन चौधरी वायलेट साड़ी में अपनी अदाओं को बिखेरते नजर आ रहीं हैं. मंगलसूत्र, हलका मेकअप, और खुले बाल उनके लुक को कम्पलीट बना रहा है. एक्टर संजय कुशवाहा रंगो के त्योहार में रंगीन सर्ट पहने कूल लुक में नजर आ रहे हैं.  

गाने की कास्ट की जानकारी

  • गाने की कास्ट की जानकारी
  • एलब्म- तु भतार ना हव
  • सिंगर- खुशी कक्कड़
  • लिरिक्स- आर आर पंकज
  • एक्टर- संजय कुशवाहा
  • एक्ट्रेस- सिमरन चौधरी
  • वीडियो डायरेक्टर- गोविंद प्रजापती
  • प्रोड्यूसर- वंश सिंह मिक्कू

रिपोर्ट- आकांक्षा कुमारी

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का ‘होलिया में गर्दा होई’ रिलीज, वीडियो में छाया होली माहौल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola