Khesari Lal Yadav: 'मर्दों को प्यार नहीं होता, हमें आदत लगती है', खेसारी लाल ने क्यों कहा ऐसा, एक्स पर बोले- हजारों लड़कियां मुझ पर…

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Mar 2025 9:41 AM

विज्ञापन

Khesari Lal On Ex Kajal Raghwani

Khesari Lal On Ex Kajal Raghwani: खेसारी लाल यादव ने एक स्टेज शो के दौरान काजल राघवानी को पहचानने से मना कर दिया. एक्टर ने ऐसा कुछ कहा, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए.

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार माने जाते हैं. एक्टिंग और गायिकी के अलावा खेसारी अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. सिंगर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं. फिर चाहे वह पवन सिंह से जुड़ा हो या फिर उनकी पूर्व प्रेमिका काजल राघवानी से. खेसारी और काजल का रिश्ता और फिर उनका ब्रेकअप किसी से छिपा नहीं है. दोनों के रिश्ते का अंत काफी कड़वाहट भरा रहा. एक्ट्रेस ने तो उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाया था. इस बीच एक बार फिर से खेसारी ने काजल को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद से वह लाइमलाइट में आ गए. आइए जानते हैं कि अभिनेता ने आखिर क्या कहा.

खेसारी लाल यादव ने क्यों कहा- ‘हम मर्दों को प्यार नहीं होता…

खेसारी लाल यादव का एक वीडियो क्लिप सामने आया है. ये वीडियो एक्टर के किसी स्टेज शो का है, जिसमें वह अपनी और काजल रघवानी स्टारर फिल्म ‘बलम जी लव यू’ को लेकर बात करते दिखे. इस दौरान ऑडियंस में से कोई काजल का नाम लेता है. इसपर खेसारी उन्हें पहचानने से ही इनकार कर देते हैं. खेसारी कहते हैं, ‘ई कौन है? नहीं जानता. एक्टर आगे कहते हैं, ‘हम मर्दों को प्यार नहीं होता. हम मर्दों को आदत लगती है. प्यार किसी से भी हो सकता है. लेकिन आदत हर चीज की नहीं लगती है तो आदत बुरी होती है. प्यार तो आपको दुनिया में हर जगह मिलेगा.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

खेसारी लाल यादव बोले- हजारों लड़कियां खेसारी पर मरती हैं…

खेसारी लाल यादव फिर कहते हैं, खेसारी को प्यार की कमी नहीं है. हजारों लड़कियां खेसारी पर मरती हैं, हजारों लड़के खेसारी पर मरते हैं, हजारों परिवार खेसारी पर मरता है. मगर खेसारी को किसी की आदत लग जाती है तो वो हजारों परिवार को भूल जाता है. पर वो आदत ही बुरी है.’ वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म डंस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और धूम मचा रही है. हाल ही में एक्टर फिल्म के प्रोड्यूसर पर नाराज होते दिखे थे. उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि, हमारे डायरेक्टर साहब कह रहे हैं कि डंस का प्रमोशन लाइव आकर करूं. कई न्यूज वाले बोल रहे कि कलाकार प्रमोशन नहीं करना चाहता. ऐसा नहीं है. मैं अपने काम से दूर कहां जाऊं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola