खेसारी लाल का गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा लs’ 440 मिलियन व्यूज पार, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Khesari Yadav Cooler Kurti Me Laga La Song

खेसारी यादव कूलर कुर्ती में लगा लs सॉन्ग

khesari Lal Yadav Cooler Kurti Me Laga La Song: खेसारी लाल यादव का गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा लs’ एक बार फिर यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है. इस गाने के वीडियो में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

khesari Lal Yadav Cooler Kurti Me Laga La Song: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और ग्लैमर्स क्वीन काजल राघवानी की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है, धमाल मच जाता है. उनका सबसे पॉपुलर गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा लs’ एक बार फिर चर्चा में है. इस गाने ने यूट्यूब पर 440 मिलियन यानी 44 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. साल 2019 में रिलीज होने के बावजूद, इस गाने का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है.

440 मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब पर मचाया कोहराम

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से एक गाने रिलीज होते हैं, जो सालों साल ट्रेंड में रहते हैं. ‘कूलर कुर्ती में लगा लs’ उन्हीं में से एक है. यह गाना अपने रिलीज के दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया था. अब तक इस गाने ने 440 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और आगे यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का जबरदस्त डांस स्टेप इस गाने को एक ‘एवरग्रीन ब्लॉकबस्टर’ बनाता है.

खेसारी और काजल की धमाकेदार केमिस्ट्री

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत खेसारी लाल और काजल राघवानी की लाजवाब केमिस्ट्री है. वीडियो में काजल राघवानी की कातिलाना अदाएं और खेसारी लाल का जबरदस्त डांस स्टाइल दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है. गाने के बोल इतने मजेदार हैं कि सुनते ही जुबान पर चढ़ जाते हैं. यही वजह है कि शादी हो या कोई भी फंक्शन, इस गाने के बिना हर जश्न अधूरा लगता है.

गाने का वीडियो

भोजपुरी लवर्स के लिए आज भी है ‘नंबर 1’ पसंद

इस गाने को लोग आज भी डीजे और पार्टियों में सबसे ज्यादा सुनते हैं. अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा, तो समझो आपने भोजपुरी का सबसे बड़ा हिट मिस कर दिया.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘प्यार जिंदाबाद रही’ रिलीज, शालू- चंदन चहल के अटूट प्यार ने जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola