Khesari lal Yadav Bolbam Song: गले में रुद्र की माला पहने खेसारी महादेव की भक्ति में डूबे, नहीं देखा होगा ये अंदाज, सावन में वायरल हुआ 'कैलाश धुंआ धुंआ' गाना

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Aug 2025 12:09 PM

विज्ञापन

Khesari lal Yadav Bolbam Song

Khesari lal Yadav Bolbam Song: सावन में भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव का नये गानों के साथ-साथ पुराने गाने भी खूब देखे जा रहे हैं. उनका एक सॉन्ग कैलाश धुंआ धुंआ है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाने में ट्रेंडिंग स्टार का ये अंदाज उनके चाहने वालों ने कम ही देखा होगा.

विज्ञापन

Khesari lal Yadav Bolbam Song: जैसे ही सावन का महीना शुरू होता है, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भोलेनाथ की भक्ति में डूबे गीतों की गूंज सुनाई देने लगती है. इस साल भी कई नामी गायकों ने भगवान शिव की महिमा गाते हुए शानदार गाने रिलीज किए हैं. इन सबमें जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं, वो हैं भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव. खेसारी के बोल बम गीत शिव भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है. उनके नये गानों के बीच उनके पुराने सॉन्ग भी फैंस के बीच पॉपुलर हो रहे हैं. इसमें एक गाना है ‘कैलाश धुंआ धुंआ’ है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

सॉन्ग कैलाश धुंआ धुंआ है आपने सुना है क्या?

खेसारी लाल यादव के सॉन्ग कैलाश धुंआ धुंआ है शिव भक्तों को खूब भा रहा है. इस सॉन्ग को खेसारी और अमृता दीक्षित ने अपनी आवाज दी है. लिरिक्स इसका अजय बच्चन ने लिखा है और म्यूजिक डायरेक्टर दीपक दिलकश है. गाने पर अबतक 72,450,389 व्यूज आ गए है. सॉन्ग को गणनायक फिल्म्स ने अपने यूटयूब चैनल 24 जुलाई, 2020 को रिलीज किया था. गले में रुद्र की माला पहने खेसारी भोले बाबा की भक्ति में मग्न है. उनका ये अंदाज फैंस ने देखा नहीं होगा.

खेसारी के इस सॉन्ग के फैन हुए यूजर्स

इस गाने पर यूजर्स ने कई कमेंट्स किए हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सावन में ये गाना सुनने में बहुत अच्छा लगता है. एक यूजर ने लिखा, मेरा फेवरेट सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, गाने के बोल मुझे बहुत पसंद आए. एक यूजर ने लिखा, मुझे इस गाने पर नाचने का मन कर रहा है. एक यूजर ने लिखा, भोला बाबा का गाना सबसे अच्छा खेसारी गाते हैं. एक यूजर ने लिखा, भाई आपका गाना सुनकर दिन बन जाता है. एक यूजर ने लिखा, खेसारी भैया भोले बाबा की भक्ति में डूबे हुए है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Sawan Special: सावन में धूम मचा रहा खेसारी लाल का ये गाना, ‘गेरुआ कलर’ साड़ी के लिए नाराज हुई पत्नी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola