Hum Haeen Piya Ji Ke Patar Tiriywa गाने के हुए दीवाने? तो अब पूरी फिल्म OTT पर देखें

Updated at : 26 Mar 2026 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
Patna Se Pakistan Movie

'पटना से पाकिस्तान' फिल्म, फोटो- इंस्टाग्राम

Hum Haeen Piya Ji Ke Patar Tiriywa: अगर आप भोजपुरी गानों के फैन हैं तो आपने जरूर “हम हैं पिया जी के पतार तिरियवा” सुना होगा. अब आइए, इस सुपरहिट गाने वाली फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' भी देखें. जानिए इसे OTT पर कैसे स्ट्रीम करें.

विज्ञापन

Hum Haeen Piya Ji Ke Patar Tiriywa: अगर आपने इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स या सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाना ‘हम हैं पिया जी के पतार तिरियवा’ गाना सुना है और तुरंत दिल में बस गया है, तो जान लें कि यह गाना 2015 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का है. सालों बाद भी यह गाना दर्शकों के बीच सुपरहिट है और सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होता रहता है. कमेंट सेक्शन में फैंस इस गाने और फिल्म के बारे में बात करते रहते हैं.

ऐसे में आइए जानते हैं, फिल्म की कहानी क्या है और इसे किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है.

पटना से पाकिस्तान फिल्म की कहानी

पटना से पाकिस्तान 2015 में रिलीज हुई एक भोजपुरी एक्शन‑ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी कबीर नाम के एक युवक (दिनेश लाल यादव “निरहुआ”) के इर्द‑गिर्द घूमती है, जिसकी पूरी परिवार एक आतंकवादी हमले में खत्म हो जाती है. सरकार से मदद ना मिलने पर, वह खुद ही पटना से पाकिस्तान तक जाकर आतंकवादी संगठन का सामना करता है. फिल्म में एक्शन, रोमांस और इमोशनल ड्रामा सभी मौजूद हैं.

पटना से पाकिस्तान की स्टार कास्ट

  • दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ – कबीर
  • आम्रपाली दुबे – शहनाज
  • काजल राघवानी – कोमल

वहीं, सुशील सिंह, आदित्य जैसवाल, मनोज टाइगर आदि सपोर्टिंग रोल में हैं.

OTT पर कहां देखें पटना से पाकिस्तान?

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Chaupal पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

“हम हैं पिया जी के पतार तिरियवा” गाने की खासियत

“हम हैं पिया जी के पतार तिरियवा” गाना भोजपुरी सिनेमा का एक ऐसा सुपरहिट ट्रैक है, जो अपनी रिदम, रोमांटिक अंदाज और कैची लिरिक्स की वजह से दर्शकों के दिल में बस गया है. यही वजह है कि 10 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गया है. इसे कल्पना और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने आवाज दी है, जिससे गाने में इमोशन और रोमांस का मिक्सचर बेहद आकर्षक लग रहा है. सोशल मीडिया पर खासकर इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स में यह गाना बार-बार ट्रेंड करता है और युवा दर्शक इसे अपने वीडियो और पोस्ट में इस्तेमाल करते हैं.

यह भी पढ़ें: Manoj Tiwari Romantic Movies On OTT: मनोज तिवारी की रोमांटिक फिल्में आपके स्क्रीन पर, जानें ऑनलाइन कहां देखें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola