खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत 'अरतिया धरतिया प होता' रिलीज, माता रानी की अराधना करते दिखे एक्टर
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Sep 2022 6:28 PM

यू तो इन-दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में नवरात्रि के गाने छाये हुए है. इसी बीच अब खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत अरतिया धरतिया प होता रिलीज हो गया है. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे है. कुछ ही घंटों में ये गाना ट्रेंडिग पर चला गया.
भोजपुरी इंडस्ट्री में इन-दिनों नवरात्रि का गाना छाया हुआ है. हर सिंगर देवी मां को खुश करने के लिए एक से बढ़कर एक गाना रिलीज कर रहे हैं. इसी बीच अब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव कहां पीछे रहने वाले हैं. उनका अब नया गाना अरतिया धरतिया प होता रिलीज हो गया है. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे है. ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेडिंग में चला गया. अरतिया धरतिया प होता गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है. वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक्टर अपने डांस से माता रानी को खुश करने में लगे हुए है. गाने की मेकिंग की बात की जाए तो इस गाने को खेसारी लाला यादव ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है. वहीं इसके लिरिक्स प्यारे लाल ने लिखे है. अनुज आर मौर्या इसके डायरेक्टर है.
These days the song of Navratri has dominated the Bhojpuri industry. Every singer is releasing more than one song to please the Mother Goddess. Meanwhile, now where is the superstar of Bhojpuri cinema Khesari Lal Yadav going to be behind. Now his new song Artiya Dhartiya Pa Hota has been released. The song is getting tremendous views. This song went into trading on YouTube as soon as it was released. The song Artiya Dhartiya Pa Hota has been released by Wave Music’s YouTube channel. It is seen in the video that the actor is busy making Mata Rani happy with his dance. Talking about the making of the song, Khesari Lala Yadav has given his best voice to this song. At the same time, its lyrics have been written by Pyare Lal. Anuj R Maurya is its director.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए