Bhojpuri Sawan Special: चौथे सोमवारी पर छाया पवन सिंह का गाना 'ए भोले बाबा', सॉन्ग सुन झूम उठेंगे कांवड़ यात्री

pawan singh song Ae Bhole Baba
Bhojpuri Sawan Special: सावन के महीने में चारों तरफ सावन के भोजपुरी गीत गूंजने लगते हैं. सोशल मीडिया पर कई भोजपुरी स्टार्स ने सावन स्पेशल गीत रिलीज किए है. इस बीच भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का गाना 'ए भोले बाबा' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Bhojpuri Sawan Special: जैसे ही सावन का महीना शुरू होता है, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बोल बम भजनों की बहार आ जाती है. हर साल की तरह इस बार भी कई कलाकारों ने अपनी आवाज में शिव भक्ति के गीत पेश किए हैं. इन सभी में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं सुपरस्टार पवन सिंह, जो हर बार की तरह इस बार भी भक्ति रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. इस सावन पवन सिंह ने कई भक्ति गीतों को रिलीज किया गया. हालांकि उनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इस गाना ए भोले बाबा है.
पवन सिंह का ए भोले बाबा हो रहा वायरल
पवन सिंह का गाना ए भोले बाबा को 40 मिलियन व्यूज मिल चुका है. ये सॉन्ग 7 जुलाई 2023 को मां अम्मा फिल्म्स भक्ति यूट्यूब चैनल ने जारी किया था. इसे पावर स्टार ने गाया है और इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं. म्यूजिक विक्स वोक्स ने दिया है और कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता है. इसके डायरेक्टर रवि पंडित है और एडिटर दीपक पंडित है. गाने में पवन सिंह भोले बाबा से नयन खोलने की विनती कर रहे हैं.
यूजर्स बोले- कम से कम 50 बार सुन चुका हूं
सॉन्ग के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, कम से कम 50 बार अभी तक सुन चुका हूं. दिल खुश हो गया. हर हर महादेव. एक यूजर ने लिखा, भाई इस गाने का म्यूजिक बहुत प्यारा बनाया है. एक यूजर ने लिखा, इस गाने को बार बार सुनने का मन करता है. एक यूजर ने लिखा, आपका आवाज सुनकर दिल खुश हो गया. एक यूजर ने लिखा, वाह सुन कर मन गदगद हो गईल. भोले बाबा की कृपा आप पर हमेशा बनी रहें.
यह भी पढ़ें- Bhojpuri Sawan Special: सावन में धूम मचा रहा खेसारी लाल का ये गाना, ‘गेरुआ कलर’ साड़ी के लिए नाराज हुई पत्नी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




