ePaper

Bhojpuri: 'बबुआन' गाने में पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी ने फैंस को बनाया दीवाना, 150 मिलियन के करीब पहुंचे व्यूज

Updated at : 23 Jun 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri

Bhojpuri

Bhojpuri: एक बार फिर पवन सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. गाने के बोल के साथ पवन सिंह और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री इस गाने को शानदार बना रही है. इस गाने को 144 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है और जल्द ही यह 200 मिलियन क्लब में शामिल हो सकता है.

विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज का गाना ‘बबुआन’ इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है. यह गाना दर्शकों के दिलों को छू रहा है. पवन सिंह के देसी अंदाज और शिल्पी राज की सुरीली आवाज ने इस गाने को और शानदार बना दिया है. इस गाने में चांदनी सिंह के साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री को भी लोगों ने खूब पसंद किया है. यह गाना 1 सितंबर 2024 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जो आज भी फैंस के दिलों पर राज कर रहा है.

200 मिलियन क्लब में जल्द होगा शामिल 

आपको बता दें, अब तक इस गाने को 150 मिलियन के करीब व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, लगभग 10 लाख से ज्यादा लोग इस गाने को लाइक भी कर चुके हैं. इस गाने को देख ऐसा लगता है कि जल्द ही यह गाना 200 मिलियन क्लब में भी शामिल हो जाएगा. ‘बबुआन’ गाने में जहां पवन सिंह का एक्शन और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला, वहीं शिल्पी राज की आवाज ने इसे और भी खास बना दिया. गाने को सुनकर दर्शक एक बार नहीं, बार-बार देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं. खास बात ये है कि गाने को बिहार ही नहीं, राजस्थान जैसे राज्यों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

पवन सिंह की फैन फॉलोइंग बढ़ी 

इस गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभम एसबीआर ने दिया है. वहीं, गाने की लोकेशन, कॉस्ट्यूम और कैमरा वर्क भी शानदार है, जो इस गाने को एक बड़ा विजुअल एक्सपीरियंस बनाता है. ‘बबुआन’ की सफलता ने न केवल इस गाने को सुपरहिट बना दिया है, बल्कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग में भी बड़ा इजाफा किया है. इस गाने की वजह से पवन सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी एक बार फिर लोगों की फेवरेट बन गई है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: वेटर से लेकर एक्ट्रेस तक, कई संघर्षों के बाद मोनालिसा को भोजपुरी में मिला सम्मान और प्यार

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: भोजपुरी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, सलमान खान की ये हीरोइन खेसारी लाल यादव संग करेंगी रोमांस

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola