Bhojpuri Movie: क्या रंग तय करेगा एक लड़की का वजूद? सामने आया नीतू चंद्रा की ‘करियठ्ठी’ का ट्रेलर

Updated:
विज्ञापन
Kariyatthi Bhojpuri Movie

Kariyatthi Bhojpuri Movie

Bhojpuri Movie: नीतू चंद्रा की निर्मित फिल्म ‘करियठ्ठी’ का ट्रेलर जारी किया गया है. नितिन चंद्रा की निर्देशित यह फिल्म 31 जनवरी, 2025 को OTT और Waves ऐप पर दस्तक देगी.

विज्ञापन

Bhojpuri Movie: एक्ट्रेस नीतू चंद्रा की निर्मित फिल्म ‘करियठ्ठी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद आपके भी मन में कई तरह के सवाल उठने वाले हैं, जैसे कि क्या रंग ही सबकुछ होता है, अगर रंग सफेद नहीं, तो कला का कोई महत्व नहीं. यह सवाल रंग के इर्द-गिर्द सिर्फ इसलिए घूम रहे हैं क्योंकि फिल्म की स्टोरी लाइन एक लड़की ऐसी लड़की की है, जो बचपन से ही बहुत होशियार है, लेकिन उसके काले रंग की वजह से उसे अपने खुद के परिवार से भी अपमान का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर भी इस को देखना चाहते हैं तो आइए बताते हैं फिल्म की रिलीज डेट. साथ ही इसके ट्रेलर पर भी एक नजर डालते हैं.

यहां देखें ‘करियठ्ठी’ का ट्रेलर-

कैसा है ‘करियठ्ठी’ का ट्रेलर?

‘करियठ्ठी’ का ट्रेलर सामने आ गया है और लगातार दर्शकों का प्यार भी बटोर रहा है. इस भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक बच्ची के जन्म से होती है, जिसका जन्म से ही रंग दबा हुआ है. उसके पैदा होने से घर में किसी को खुशी नहीं होती है क्योंकि उनका मानना है कि एक तो वो लड़की है ऊपर से काली. बाद में उसका नाम रानी रखा जाता है, जो पढ़ाई से लेकर अन्य कला में भी काफी तेज है. इसके बाद भी उसे उसके गांव वाले ‘करियठ्ठी’ कहकर पुकारते हैं. साथ ही उसे गोर होने के उपाय भी बताताते रहते हैं. यही नहीं उसे अपने परिवार के बीच भी कई तानों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अब सवाल है कि क्या कई प्रतिभाओं से तेज होने के बाद भी सिर्फ काला रंग ही उसके वजूद में रुकावट दाल रहा है. कुल मिलाकर ट्रेलर को देखकर आप इमोशनल भी हो जाएंगे. साथ ही आपको पता चलेगा कि कैसे रानी अपने वजूद के लिए लड़ती है और समाज को यह साबित करती है कि रंग से कुछ नहीं होता है.

‘करियठ्ठी’ फिल्म कब रिलीज होगी?

‘करियठ्ठी’ फिल्म को सरोज सिंह ने लिखा है. तो वहीं, इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नितिन चंद्रा ने किया है. रंगभेद को बड़ी ही खूबसूरती से पेश करने वाली फिल्म 31 जनवरी, 2025 को OTT और Waves ऐप पर दस्तक देगी.

यह भी पढ़े: Viral Video: ऐसी हो गई अक्षरा सिंह की हालत, बैटरी रिक्शा के लिए सवारी ढूंढते दिखीं

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola