ePaper

Bhojpuri: कॉमेडी से भरपूर खेसारी लाल यादव की ‘श्री 420’ का ट्रेलर आउट, ठगों का सरदार बन फैंस को करेंगे लोटपोट

Updated at : 03 Aug 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri

Bhojpuri

Bhojpuri: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की नई फिल्म ‘श्री 420’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वो एक्शन छोड़कर कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में उनका मजेदार अंदाज और फनी डायलॉग्स लोगों को खूब हंसा रहे हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर नए अंदाज में लौटे हैं.  इस बार वह अपने फैंस को एक्शन नहीं, बल्कि कॉमेडी का जबरदस्त डोज देने वाले हैं. उनकी नई फिल्म ‘श्री 420’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही दर्शकों के दिल और दिमाग पर छा गया है. खेसारी लाल यादव के ज्यादातर एक्शन हीरो के तौर पर नजर आते हैं, लेकिन ‘श्री 420’ में उनका कॉमिक अंदाज देखने को मिल रहा है. यह फिल्म दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाली है. 

ट्रेलर में खेसारी कभी सीधे-सादे इंसान की तरह, तो कभी चालाक ठग के रूप में नजर आने वाले हैं. फिल्म में खेसारी के साथ मधु शर्मा और श्वेता महारा भी नजर आ रही हैं. दोनों ही एक्ट्रेस ट्रेलर में दमदार परफॉर्मेंस देती दिखाई दी हैं. इनकी केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग फिल्म को और मजेदार बनाती नजर आ रही है. ‘श्री 420’ का ट्रेलर सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और कुछ ही घंटों में इसे 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दर्शकों ने ट्रेलर को खूब सराहा है और कई फैंस को खेसारी का यह नया अवतार बेहद पसंद आया है.

प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब की फिल्म में खेसारी के साथ मधु, श्वेता संजय पांडे, निशा गुप्ता, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, श्रद्धा नवल और उमाकांत राय जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस से फिल्म के ट्रेलर को देखने और उस पर अपनी रिएक्शंस देने की अपील की है. उन्होंने वादा किया है कि ‘श्री 420’ में फैंस को कुछ अलग देखने को मिलेगा और वे फिल्म देखकर निराश नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें: War 2 Advance Booking: ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छिड़ गया युद्ध

ये भी पढ़ें: Kingdom Box Office Collection Day 3: ‘किंगडम’ के सामने फीकी पड़ी बॉलीवुड की चमक, तीसरे दिन की कमाई से इन फिल्मों को चटाई धूल

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola