ePaper

Kingdom Box Office Collection Day 3: 'किंगडम' के सामने फीकी पड़ी बॉलीवुड की चमक, तीसरे दिन की कमाई से इन फिल्मों को चटाई धूल

Updated at : 03 Aug 2025 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
Kingdom Box Office Collection Day 10

Kingdom Box Office Collection Day 10

Kingdom Box Office Collection Day 3: विजय देवरकोंडा की एक्शन थ्रिलर किंगडम ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है. अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 के साथ टकराने के बावजूद, फिल्म ने तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करके सभी को हैरान कर दिया है.

विज्ञापन

Kingdom Box Office Collection Day 3: सिनेमाघरों में इन दिनों तीन बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2, सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की एक्शन थ्रिलर किंगडम. जहां एक तरफ बॉलीवुड की दोनों फिल्में रोमांस और कॉमेडी के तड़के के साथ आई है, वहीं साउथ की किंगडम ने जबरदस्त एक्शन के साथ दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है. किंगडम को 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसके हिंदी वर्जन को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. 

बॉक्स ऑफिस की रेस में सबसे आगे

Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, किंगडम ने अपने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करते हुए 18 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. रिलीज के दूसरे दिन 7.5 करोड़ रूपये और तीसरे दिन शनिवार कमाई के मामले में दोनों बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. शनिवार को इसने करीब 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म धड़क 2 ने सिर्फ 3.75 करोड़ रूपये और कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने 7.50 करोड़ रूपये कमाए है. तीनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर के बीच विजय देवरकोंडा की किंगडम बॉक्स ऑफिस की रेस में बहुत आगे निकल चुकी है.

3 दिनों में कमा लिए इतने करोड़

फिल्म को खासतौर पर युवा दर्शकों और एक्शन पसंद करने वालों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. सिर्फ तीन दिनों में ही इसने 33.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. साथ ही यह माना जा रहा है कि रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो किंगडम का एक्सटेंडेड वीकेंड खत्म होने तक यह फिल्म 45 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकती है. साथ ही यह फिल्म एक्टर विजय देवरकोंडा के करियर और हिंदी सिनेमा में उनकी पकड़ मजबूत करने के लिए अहम साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Mahavatar Narsimha BO collection Day 9: 9वें दिन ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga: प्यार, आंसू और हंसी से भरा ‘पति पत्नी और पंगा’ का पहला एपिसोड, 7 जोड़ियों ने खोले दिल के राज

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola