Bhojpuri Adda: ‘चुम्मा चुम्मा’ में जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाने के बाद, इस फिल्म के लिए साथ आएंगे आकांक्षा पुरी-खेसारी लाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhojpuri Adda: खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म ‘राजा राम’ के शूटिंग के व्यस्त हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने जमकर प्यार दिया. अब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म को भी अनाउंस कर दिया है. जिसमें वह आकांक्षा पुरी के साथ नजर आएंगे.

विज्ञापन

Bhojpuri Adda: खेसारी लाल यादव का हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘चुम्मा चुम्मा’ का गाना रिलीज हुआ. इस गाने को दर्शकों ने यूट्यूब पर खूब प्यार दिया. गाने के एल्बम में खेसारी लाल यादव टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ नजर आए हैं. दर्शकों को गाने के वीडियो में इनकी सिजलिंग केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है. अब यह जोड़ी जल्द ही एक साथ नई फिल्म में नजर आएगी, जिसका नाम ‘अग्नि परीक्षा’ है.

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की नई फिल्म

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की नई फिल्म अग्नि परीक्षा की शूटिंग शुरू कर दी गई है और बीत दिन फिल्म के सेट से मुहूर्ति की आकांक्षा पुरी ने तस्वीरें शेयर की. उन्होंने इस पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखा, “अग्नि परीक्षा के सेट से खेसारी की के साथ.”

फिल्म के बारे में

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की इस नई फिल्म का निर्देशन लालाबाबू पंडित कर रहे हैं. वहीं, फिल्म को सुरिंदर यादव और सुर म्यूजिक भोजपुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं. जबकि फिल्म में खेसारी, आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा फिल्म में सुशील सिंह, प्रकाश जैश, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, समर्थ चतुर्वेदी, महेश आचार्य, ऋतु चौहान, सोनिया मिश्रा समेत कई एक्टर्स नजर आएंगे.

आकांक्षा पुरी कौन हैं?

आकांक्षा पुरी एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो कई हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वह मशहूर गायक मीका सिंह के शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ की विनर भी रह चुकी हैं. अब एक्ट्रेस अपनी किस्मत भोजपुरी सिनेमा में आजमाने को तैयार हैं.

Also Read: Rajaram Trailer: जबरदस्त है खेसारी लाल यादव की ‘राजा राम’ का ट्रेलर, डबल रोल में छाए ट्रेडिंग स्टार

Also Read: Khesari Lal Yadav: अमिताभ बच्चन की ‘चुम्मा चुम्मा’ का भोजपुरी रीमेक रीलीज, खेसारी-आकांक्षा की केमिस्ट्री ने लगाई आग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola