Khesari Lal Yadav: अमिताभ बच्चन की 'चुम्मा चुम्मा' का भोजपुरी रीमेक रीलीज, खेसारी-आकांक्षा की केमिस्ट्री ने लगाई आग
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Oct 2024 12:16 PM
Khesari Lal Yadav के अपकमिंग फिल्म राजाराम का नया गाना 'चुम्मा चुम्मा' रिलीज हो गया है. इस गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी के साथ गर्दा उड़ाते नजर आए हैं.
Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे गायक और अभिनेता है, जो ट्रेंड सेटर से जाने जाते हैं. ऐसा इसलिए है कि क्योंकि जब भी इनका कोई गाना या फिल्म रिलीज होता है, जो सिर्फ भोजपुरी दर्शक ही नहीं बल्कि सभी के बीच छा जाता है. रिसीवड एक और गाने से गर्दा उड़ाने के लिए खेसारी लाल यादव तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राजाराम’ का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसका टाइटल ‘चुम्मा चुम्मा’ है. आप सोचेंगे कि यह टाइटल कहीं सुना सुना लगता है तो आप बिल्कुल ठीक सोच रहे हैं. बता दें कि खेसारी का यह गाना अमिताभ बच्चन की साल 1991 की फिल्म ‘हम’ का गाना चुम्मा चुम्मा का भोजपुरी रीमेक है. ऐसे में आइए बताते हैं इस गाने में खेसारी किसके साथ आग लगाते नजर आ रहे हैं.
खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज
खेसारी लाल यादव की अप्मॉमिंग फिल्म राजाराम का गाना ‘चुम्मा चुम्मा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी थिरकते नजर आ रही हैं. इन दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस काफी पसंद आ रही है. यह गाना यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी पर अपलोड किया गया है. अब तक इस गाने ने 9 लाख व्यूज पार कर लिए हैं और गाने को 146 हजार लाइक्स मिल गए हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गया है. वहीं, गाने के गीतकार पिंकू बाबा और संगीतकार विनय विनायक हैं. जबकि गाने के निर्देशक सूरज कटोच (जेनिथ) हैं.
आकांक्षा पूरी ने जताई उत्सुकता
खेसारी लाल यादव के नए गाने के एल्बम की हीरोइन आकांक्षा पूरी ने अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए एक बेहद रोमांचक अनुभव रहा. भोजपुरी इंडस्ट्री में यह मेरा पहला गाना है और मुझे दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए मैं बहुत खुश हूं.’
Also Read: खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म राजाराम का फर्स्ट लुक जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










