Bhojpuri Adda: क्या इस एक्ट्रेस की वजह से आई खेसारी लाल-काजल राघवानी के रिश्ते में दरार, नाम जानकर दंग रह जाएंगे

Bhojpuri Adda: काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के संग अपने 5 साल के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह एक्टर के साथ उनकी पत्नी की तरह रहती थीं.
Bhojpuri Adda: भोजपुरी इंडस्ट्री से आए दिन कोई न कोई नए विवाद सामने आ रहे हैं. पिछले दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस काजल रघवानी ने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस ने उनका एक पुराना वीडियो ढूंढ निकाला है, जिसमें एक्ट्रेस अपने और खेसारी लाल यादव के रिश्ते के बारे में बात कर रही हैं. इस बीच काजल ने अपने और खेसारी लाल के ब्रेकअप की वजह भी बताई.
खेसारी लाल यादव ने काजल रघवानी को माना था पत्नी
काजल राघवानी के इस वायरल वीडियो में वह खेसारी लाल यादव के साथ अपने 5 साल के रिलेशनशिप के बारे में बात करते नजर आ रही हैं कि, कैसे वह अपने रिश्ते के दौरान एक्टर के साथ एक पत्नी बनकर रह चुकी हैं. इसी बीच उन्होंने टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा “मैंने उस इंसान के साथ जो पांच साल बिताए हैं. जो मैं कभी नहीं भूल सकती. क्योंकि मैंने उसकी इतनी सेवा की है कि उनकी पत्नी ने ही क्या की होगी. जब वो थकता था तो मैं खुद उसके पैर दबाती थी. क्योंकि वो मुझे बोलता था कि तुम मेरी पत्नी हो. मैं तुम्हारा पति हूं. उसके सभी साथी मुझे भाभी जी कहते थे.” इसके बाद काजल रघवानी आगे आकांक्षा पुरी के बारे में बात करती हैं और कहती हैं, ‘कोई नई आई हैं. जिसका मुझे पता चला है. क्योंकि मेरे इंटरव्यूज देखकर खेसारी ने मेरे स्टाफ को फोन किया.’
काजल राघवानी ने आकांक्षा पुरी के बारे में क्या कहा?
काजल राघवानी ने आगे कहा, “मेरे स्टाफ मुझे बता रहा था कि आपने आकांक्षा जी को कोई वीडियो भेजा है? मैंने कहा कौन हैं आकांक्षा. मैं नहीं जानती और मैं उनको क्यों भेजूंगी वीडियो? यही सब बचा है मेरी लाइफ में. यही करूंगी. अगर वो अपनी बीवी के लिए फोन करते, तो समझ में आता है. मुझे लगा बोलेंगे कि घर में दिक्कत हो रही है, लेकिन वो तो अलग ही थे.”
कौन है आकांक्षा पुरी?
आकांक्षा पुरी एक टीवी एक्ट्रेस हैं, जो हाल ही में खेसारी लाल यादव के साथ एक्टर की फिल्म ‘राजाराम’ के गाने ‘चुम्मा चुम्मा’ में नजर आई थीं. उनके यह म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर जमकर वायरल हुई और दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद आई. अब दोनों एक्टर्स जल्द हो अपनी नई फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ के एक साथ नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










