भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने शिमरी ड्रेस में दिखाई अपनी अदाएं, फैंस बोले- चेहरा है या चांद खिला है

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन अपनी तसवीरों से फैंस का दिल जीतते रहती हैं. अक्षरा ने शिमरी ड्रेस में नयी तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन
undefined

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह लाखों दिलों की रानी हैं. अक्षरा ने लेटेस्ट तसवीरें शेयर की हैं, जिनमें वो शिमरी आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही है. बालों को ओपन रखकर एक्ट्रेस ने अपने लुक का और भई हसीन बना लिया है. तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने फैंस से ही इसे कैप्शन देने के लिए कहा है.

विज्ञापन
undefined

अक्षरा सिंह इस मल्टीकलर आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही हैं. एक्ट्रेस ने हाथ में एक पतली से ब्रेसलेट औऱ गले में एक चेन पहना है. साथ ही उन्होंने कई सारी रिंग भी पहनी हुई है. तसवीर देख फैंस इसपर कमेंट कर रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, चेहरा है या चांद खिला है. एक यूजर ने लिखा, हॉटनेस क्वीन. एक दूसरे यूजर ने लिखा, इस तसवीर को किसी कैप्शन की जरूरत नहीं.

undefined

कुछ समय पहले ही अक्षरा सिंह औऱ खेसारी लाल यादव का गाना पानी- पानी रिलीज हुआ था. पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था. बादशाह भी इस गाने में भोजपुरी रैप करते दिखे थे. इस सॉन्ग को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पे रिलीज किया गया था. गाने में एक्ट्रेस काफी हॉट दिखी है.

undefined

बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता में बढ़ावा हुआ हैं. अक्षरा ने अपने लुक को भी काफी बदल लिया है और अब वो काफी ग्लैमरस तरीके नजर आती है. एक्ट्रेस के इंस्टा पर उनकी कई स्टनिंग फोटोज मौजूद है, जिसे देखकर आपकी नजरें उनसे नहीं हटेगी.

undefined

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने रवि किशन की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. एक्ट्रेस अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है, जिसमें सत्या, मां तुझे सलाम, सौगंध गंगा मैया शामिल है. इसके अलावा वो एक बेहतरीन सिंगर भी है और म्यूजिक वीडियो निकालती रहती है. उनके गाने काफी पसन्द किए जाते है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola