भोजपुरी के इस सुपरस्टार की बेटी बनी अग्निवीर, ग्लैमर वर्ल्ड की जगह चुना सेना का रास्ता, जानें नाम

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jan 2025 2:59 PM

विज्ञापन

Ravi Kishan daughter joins agniveer

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला अपने पिता की तरह एक्टर नहीं बनना चाहती हैं. उन्होंने अनोखी राह चुनते हुए अग्निवीर ज्वाइन की थी. अब वह आर्मी के साथ अपनी ट्रेनिंग करती हैं.

विज्ञापन

फिल्म एक्टर और एक्ट्रेस के बच्चे जहां अपने मां-बाप की तरह ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनना पसंद करते हैं, वहीं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने कुछ अलग करने की ठानी और भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़कर सेना में शामिल होकर असली हीरो बनने का रास्ता चुना. इशिता ने साल 2023 में सेना में भर्ती होने वाली स्कीम अग्निवीर ज्वाइन की थी. अब वह आर्मी के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं. पिता रवि किशन ने भी अपनी बेटी के फैसले पर खुशी जाहिर की.

अग्निवीर है रवि किशन की बेटी इशिता

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी इशिता 21 साल की है. उनका जन्म 10 फरवरी को जौनपुर में हुआ था. इशिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजधानी कॉलेज से पढ़ाई की है. वह एक एनसीसी कैडेट भी रही हैं और उन्हें वर्ष 2022 में एनसीसी के एडीजी की ओर से उत्कृष्टता पुरस्कार भी दिया गया था. इसी दौरान स्टारकिड ने सशस्त्र बलों के अनुशासन को समझा और इसमें भागीदारी लेने का फैसला किया.

इशिता शुक्ला के इंस्टाग्राम पर इतने है फॉलोवर्स

इशिता शुक्ला ने इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लिया था. परेड के दौरान उनके परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी. पर्सनल लाइफ की बात करें तो इशिता खुद को फिट रखना पसंद करती हैं. वह घंटों जिम में एक्सरसाइज करती है. स्टारकिड के इंस्टाग्राम पर 163k फॉलोवर्स हैं. उन्हें अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करते हुए देखा जा सकता है.

रवि किशन के और बच्चे क्या करते हैं

इशिता शुक्ला के अलावा रवि किशन के तीन और बच्चे हैं, रीवा, तनिष्क और सक्षम. इनमें से रीवा अपने पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं. उन्होंने फिल्म निर्माण और अभिनय में ट्रेनिंग भी ली है. डांस में बेहतरीन रीवा ने अमेरिका से एक्टिंग की पढ़ाई की है.

यह भी पढ़ें- Ravi Kishan Birthday: कभी रामलीला में सीता का रोल निभाए थे रवि, ऐसे बने भोजपुरी के सुपरस्टार

यह भी पढ़ें- Mahakumbh Mela 2025 : रवि किशन की अपील माता पिता के साथ युवा महाकुंभ से जुड़ें

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola