Akshara Singh ने छुए Ravi Kishan के पैर, इमोशनल पोस्ट में बताया सफलता के पीछे किसका है सबसे बड़ा हाथ
अक्षरा सिंह और रवि किशन, फोटो- इंस्टाग्राम
Akshara Singh ने रवि किशन के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस का इमोशनल अंदाज देखने को मिला, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी कामयाबी को खूब एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है और अक्षय कुमार के साथ उनका गाना ‘घिस घिस घिस’ भी काफी चर्चा में है. इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
यहां देखें फोटोज-
तस्वीरों में रवि किशन के पैर छूती दिखीं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन के साथ नजर आ रही हैं. वहीं एक तस्वीर में वह रवि किशन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती दिखाई दे रही हैं.
पोस्ट में जाहिर की अपनी खुशी
तस्वीरें शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा. उन्होंने बताया कि ये तस्वीरें उन्हें थोड़ी देर से मिलीं, लेकिन शायद इन्हें शेयर करने का सही समय अब आया था.
एक्ट्रेस ने कहा कि हाल ही में उनके गाने को जो प्यार मिला है, उसने उन्हें अपनी पूरी यात्रा याद दिला दी और वह अपने जीवन में मिले हर आशीर्वाद के लिए आभारी हैं.
माता-पिता और मेंटर को दिया सफलता का श्रेय
अक्षरा सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें मिला पहला ‘बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड’ हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा. उन्होंने यह सम्मान अपने माता-पिता को समर्पित किया और कहा कि उनका प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.
इसके साथ ही उन्होंने रवि किशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने ही सबसे पहले उनमें एक एक्ट्रेस की क्षमता देखी और उन्हें बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी. अक्षरा ने कहा कि उनके मेंटर का मार्गदर्शन और भरोसा उनके लिए हमेशा अनमोल रहेगा.
फैंस ने लुटाया प्यार
अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों और पोस्ट पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी, तो कई फैंस ने उनकी मेहनत और सफलता की सराहना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए