OTT पर देखें बॉलीवुड और साउथ को टक्कर देने वाली ये बेहतरीन भोजपुरी फिल्में, फैंमिली के साथ भी कर सकते हैं एंजॉय

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 May 2024 12:45 PM

विज्ञापन

Bhojpuri movies on OTT: अगर बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों से बोर हो चुके हैं और कुछ नए की तलाश में हैं, तो आप भोजपुरी फिल्मों का भी आनंद उठा सकते हैं. यह फिल्में अश्लीलता से कोसों दूर है और इनकी कहानी भी आपको अलग लगेंगी. इनमें पवन सिंह, निरहुआ समेत कई बड़े सितारों की बड़ी फिल्में शामिल है.

विज्ञापन

Bhojpuri movies on OTT: भोजपुरी फिल्म और उनके गाने अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं.‌ इन पर अश्लीलता फैलाने का धब्बा लगता आ रहा है, लेकिन धीरे-धीरे मेकर्स ऐसी बेहतरीन विषय पर फिल्में बनाने लगे हैं, जिसे दर्शकों की ओर से सराहना मिल रही है. भोजपुरी फिल्मों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जगह ले ली है. जहां कभी साउथ और बॉलीवुड की फिल्में ओटीटी पर होती थी, वहीं अब भोजपुरी फिल्में भी उपलब्ध है.

Mai

‘माई’
भोजपुरी के बेहतरीन स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फेमस फिल्म ‘माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसमें निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ने भी काम किया है. इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. इसके निर्माता निशांत उज्ज्वल है. ये फिल्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है.

Also Read- कभी साइकिल खरीदने तक के नहीं थे पैसे… आज भोजपुरी इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड स्टार्स में होती है गिनती

Bewafa sanam

‘बेवफा सनम’
पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया जाता है. इस फिल्म में इन-दोनों की जुगलबंदी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला. मूवी का गाना ‘पिपरवा के पतवा जइसे’ काफी फेमस हुआ था. इसका निर्देशन राजनीश मिश्रा की ओर से किया गया है. यह एक रोमांटिक ड्रामा जियो सिनेमा पर उपलब्ध है.

Also Read- काफी चुनौतियों के बाद अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बनाई पहचान, पर्सनल लाइफ में भी खाने पड़े धक्के

Khiladi

‘खिलाड़ी’
रोमांस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं. इस फिल्म में युवा अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू ने काम किया है, वहीं एक्ट्रेस सहर आफसा ने मेन लीड रोल प्ले किया है.

Tu tu mai mai

‘तू तू मैं मैं’
‘पियवा से पहीले ‘के गायक रितेश पांडे की फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. इसमें अभिनेत्री मधु शर्मा ने लीड रोल निभाया है. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है.

रिपोर्ट- रिया दुबे

Also Read- आम्रपाली दुबे ने टीवी सीरियल से तय किया भोजपुरी फिल्मों तक का सफर, धैर्य रही सफलता की कुंजी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola