आम्रपाली दुबे ने टीवी सीरियल से तय किया भोजपुरी फिल्मों तक का सफर, धैर्य रही सफलता की कुंजी

Amrapali Dubey: आज आम्रपाली दुबे सबसे महंगी भोजपुरी अभिनेत्रियों में से एक है, लेकिन एक वक्त था, जब फेम पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी. आइए जानते हैं की कैसे एक्ट्रेस ने तय किया टीवी से भोजपुरी फिल्मों तक का सफर.
Amrapali Dubey: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे को आज कौन नहीं जानता है. एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं. उन्होंने न जाने कितने ही फिल्मों में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. एक्ट्रेस ने 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म लिया. कुछ समय बाद ही आम्रपाली अपने परिवार के साथ मुंबई में रहने लगी. बचपन में आम्रपाली का सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन पढ़ाई में उनकी रुचि नहीं थी.
सीरियल्स में आम्रपाली ने किया काम
पढ़ाई से दूर रहने के लिए आम्रपाली ने साल 2008 में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा. आम्रपाली को पहला काम ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ शो में मिला. ऐसे ही कई सीरियल में आम्रपाली ने छोटे किरदार का रोल किया. कुछ साल बाद आम्रपाली के संघर्ष भरी यात्रा में एक नया मोड़ आया, जब एक्ट्रेस को सीरियल ‘तेरी पलकों की छांव में’ सुमन नाम की लड़की का किरदार मिला. इसके बाद उन्हें एक नई पहचान मिली. वे लोगों के नजर में आ गई. आम्रपाली ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है, जिसमें ‘सात फेरे’, ‘मायका’, ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ चर्चित हुए और अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाई.
Read Also- Amrapali Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस है आम्रपाली दुबे, कहलाती हैं YouTube क्वीन
नहीं मिला बड़े पर्दे पर मौका
सीरियल के बाद आम्रपाली फिल्मों में काम करना चाहती थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला. टीवी में आम्रपाली ने 6 सालों तक काम किया. आम्रपाली के जीवन में सुनहरा पल तब आया जब निरहुआ ने 300 लड़कियों को छोड़कर बतौर मेन लीड आम्रपाली को अपनी फिल्म के लिए चुना. इसके बाद आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा. आम्रपाली की डेब्यू फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया. इसके बाद से उनकी ज्यादातर फिल्में निरहुआ के साथ रही. दोनों की जोड़ी को खूब सराहना मिली. साथ ही फिल्मी करियर में आम्रपाली ने मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारीलाल जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया.
आवाज से भी जीता लोगों का दिल
आम्रपाली ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी आवाज से भी दर्शकों के दिल पर राज किया. उनके कई गाने सुपरहिट हुए हैं, उन्होंने कई भक्ति गाने भी गए जिसे लोगों ने खूब सराहा है. इतने कम वक्त में आम्रपाली ने मुंबई में आलीशान घर ले लिया, उनके पास लग्जरी गाड़ियां भी है, जो उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम करने के दौरान कमाई है. उनकी कड़ी मेहनत और डेडीकेशन से ही यह कामयाबी उन्हें हासिल हुई है.
रिपोर्ट- रिया दुबे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










