काफी चुनौतियों के बाद अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बनाई पहचान, पर्सनल लाइफ में भी खाने पड़े धक्के
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 May 2024 5:33 PM
Akshara Singh
Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई सुरपहिट फिल्मों में भी किया गया है, जिसमें धड़कन, पवन राजा जैसी फिल्में शामिल है. आइये उनकी स्ट्रगल लाइफ के बारे में जानते हैं.
Akshara Singh: अक्षरा सिंह के जीवन में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला बहुत ही चुनौती भरा था. बेहद ही कम उम्र में उन्होंने इसमें अपना करियर बनाने का फैसला किया था, लेकिन अपनी मेहनत और संयम से एक्ट्रेस आज भोजपुरी फिल्म की स्टार बन चुकी हैं. इंडस्ट्री में अपनी जर्नी के दौरान उन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले, जिसने उनके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों पर प्रभाव डाला.
भोजपुरी की महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं अक्षरा सिंह
भोजपुरी की जानी-मानी हस्ती और सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई महाराष्ट्र से ही पूरी की है. पढ़ाई के दौरान अक्षरा ने एक्टिंग और सिंगिंग सीखना शुरू कर दिया था. अक्षरा ने भोजपुरी फिल्म में अपना कैरियर ‘प्राण जाई पर वचन न जाई’ फिल्म से किया था, जो साल 2011 में रिलीज हुई. मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. साथ ही अक्षरा के किरदार को भी काफी पसंद किया गया. इसके बाद अक्षर को भोजपुरी फिल्मी दुनिया में कामयाबी मिलती रही, लेकिन साल 2016 में खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘ऐ बलमा बिहार वाला’ में काम करने के दौरान उन्हें असली पहचान मिली.
Read Also- अक्षरा सिंह खुद को ऐसे जिम में रख रही हैं फिट, आप भी देखें भोजपुरी क्वीन का वर्कआउट वीडियो
अक्षरा और पवन सिंह की जोड़ी रही थी काफी हिट
साल 2017 से अक्षरा और पवन सिंह ने कई फिल्मों में एक साथ काम करना शुरू किया. उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट रही. दोनों निजी जीवन में भी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे. कुछ कारणों से इनका रिश्ता टूट गया और पवन सिंह की शादी ज्योति सिंह से हो गई. इसके बाद अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे को लेकर काफी विवादों में आए. दोनों ने कई आरोप भी लगाए थे.
कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं अक्षरा सिंह
भोजपुरी फिल्म के अलावा अभिनेत्री टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी है. छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अक्षरा ने अपनी पहचान बनाई है. साथ ही बतौर गायिका उन्होंने कई बेहतरीन गानों से लोगों का दिल जीता है. बता दें कि अब तक अक्षरा दर्जनों फिल्मों में काम कर चुकी हैं और आने वाले समय में उनके काफी गाने और फिल्म रिलीज होने वाले हैं.
रिपोर्ट- रिया दुबे
Read Also- अक्षरा सिंह की सादगी पर दिल हार बैठेंग आप, ग्रीन शर्ट में दिखीं बेहद खूबसूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










