ePaper

Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने Cardi B के सॉन्ग पर किया जबरदस्त वर्कआउट, रेड क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में दिखीं काफी ग्लैमरस

Updated at : 18 Jun 2021 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने Cardi B के सॉन्ग पर किया जबरदस्त वर्कआउट, रेड क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में दिखीं काफी ग्लैमरस

Monalisa workout video : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तसवीरों की वजह से फैंस के दिलों में छाई रहती हैं. मोनालिसा के डांस वीडियोज भी खासा पसन्द किए जाते है. इस बार एक्ट्रेस अपने वर्कआउट वीडियो से फैंस को एंटरटेन कर रही है. इस वीडियो पर कमेंट्स कर उनके चाहने वाले मोनालिसा की फिटनेस की तारीफ कर रहे है.

मोनालिसा ने अपना लेटेस्ट वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं. वीडियो में वो कार्डी बी के गाने अप पर वर्कआउट करते हुए दिख रही है. इसे शेयर कर वो कैप्शन में लिखती है, मॉर्निंग कार्डियो वर्कआउट को इस तरह करें. इसे इंज्वॉय के साथ-साथ डांस कर रही हूं.” डेनिम शॉर्ट्स और रेड क्रॉप टॉप पहने एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CQK9RLZFl83/

वीडियो पर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, आपके डांस स्टेप्स काफी अच्छे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, जबरदस्त डांस. एक यूजर ने लिखा, आपका स्टाइल, आपके बाल मुझे सब पसन्द है. एक यूजर ने लिखा, आपका वीडियो देखकर मोटिवेट हो गया. कई यूजर्स वीडियो पर फायर इमोजी बना रहे है.

https://www.instagram.com/p/CPumC37lsE_/

इससे पहले एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो सड़क किनारे भेड़ों के साथ मस्ती करते हुए दिखी थी. वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘आशा…छोटी सी आशा.’ मैरून कलर के आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत लगी थी. उनका ये अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसन्द आया था.

Also Read: Throwback: जब चंकी पांडे की वजह से नीलम कोठारी का पैर बुरी तरह जल गया था, जानिए फिर क्या हुआ था

वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों शो ‘नमक इश्क का’ की शूटिंग को लेकर व्यस्त चल रही हैं. एक्ट्रेस अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ भी कई वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. मोनालिसा कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वो सीरियल ‘नजर’ में डायन के किरदार से बेहद पॉपुलर हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola