ePaper

भोजपुरी एक्‍ट्रेस मोनालिसा ने बाथटब में दिये पोज, दिलकश अदाएं लूट लेगी दिल

Updated at : 08 Aug 2020 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी एक्‍ट्रेस मोनालिसा ने बाथटब में दिये पोज, दिलकश अदाएं लूट लेगी दिल

Bhojpuri Actress Monalisa Bathtub photos: टीवी अभिनेत्री और भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) हमेशा ही अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब मोनालिसा की कुछ तसवीरें सामने आई है जिसमें अभिनेत्री बाथटब में पोज देती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa Bathtub photos: टीवी अभिनेत्री और भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) हमेशा ही अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब मोनालिसा की कुछ तसवीरें सामने आई है जिसमें अभिनेत्री बाथटब में पोज देती नजर आ रही हैं. इन तसवीरों में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं और कैमरे को जमकर पोज दे रही हैं. इन तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

उन्‍होंने इस तसवीर को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा,’ प्रकृति की गति को अपनाओ … उसका रहस्य धैर्य है.’ इस तसवीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’ आपके एक्‍सप्रेशन कमाल है मैडम.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप प्रिसेंस लग रही हैं.’ वहीं कई यूजर्स लगातार उनसे पूछ रहे हैं कि ये जगह कहां है.

https://www.instagram.com/p/CDiVPLxFkMz/

उन्‍होंने बैक टू बैक 5 तसवीरें शेयर कर है. कुछ तसवीरों में वह बाथटब में नजर आ रही हैं तो कुछ तसवीरों में वह लकड़ी के वुडेन बेंच पर बैठी नजर आ रही हैं. गौरतलब है कि मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी. मोनालिसा इस शो की सेलीब्रिटी कंटेंस्‍टेंट थीं. अभिनेत्री ने हिंदी और भोजपुरी के अलावा बंगाली और कन्‍नड़ फिल्‍मों में भी काम किया है.

Also Read: भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा की इस बोल्ड तसवीर पर दिल हार जाएंगे आप, पूल साइड लुक में दिखीं बेहद हॉट

मोनालिसा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. पिछले दिनों वह अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं. पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

उन्‍होंने आगे कहा था,’ मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास विक्रांत जैसा एक साथी है जो समझ रहे हैं लेकिन क्या होगा अगर एक दंपति जिनके बीच यह परिपक्वता नहीं है, तो ऐसी खबरें उनके रिश्ते को खराब कर सकती हैं. किस आधार पर उन्होंने लिखा है कि मैं इस व्यक्ति मदन के साथ लिव-इन में थी और वह भी छह साल तक. मेरे माता-पिता सहित सभी जानते हैं, कि मैं विक्रांत से 2008 में ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर मिली थी और तब से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.’

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola