ePaper

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अब ये किसे धोखेबाज कह रही है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये VIDEO

Updated at : 04 Jul 2021 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अब ये किसे धोखेबाज कह रही है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये VIDEO

Monalisa Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज से फैंस की धड़कनें बढ़ाती रहती है. मोनालिसा ने अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो गोविंदा और कर‍िश्‍मा कपूर के गाने 'तुम तो धोखेबाज हो' पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रही है. वीडियो पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे है.

विज्ञापन

Monalisa Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज से फैंस की धड़कनें बढ़ाती रहती है. मोनालिसा ने अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो गोविंदा और कर‍िश्‍मा कपूर के गाने ‘तुम तो धोखेबाज हो’ पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रही है. वीडियो पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे है.

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना नया डांस वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो ग्रीन कलर की साड़ी पहने हुए दिख रही है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बेड पर चादर से निकलती है और नीचे उतरकर डांस करने लगती है. इस शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब साजन गए देहरादून. साथ ही उन्होंने अपने पति विक्रांत को टैग भी किया है.

https://www.instagram.com/p/CQ0zvncFgPG/

इस वीडियो में मोनालिसा ‘तुम तो धोखेबाज हो’ सॉन्ग पर जोरदार डांस करते हुए दिख रही है. एक्ट्रेस का अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. इसपर यूजर्स खूब कमेंट भी कर रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, बवाल. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आपका स्टाइल काफी अच्छा है. एक यूजर ने लिखा, कमाल का डांस है. इसपर एक्ट्रेस के पति विक्रांत ने भी कमेंट कर किस करना वाला इमोजी बनाया.

Also Read: क्या असल जिंदगी में भी अनुपमा को पसन्द नहीं करती काव्या? मदालसा शर्मा ने बताया कैसा है दोनों के बीच बॉन्ड

इससे पहले मोनालिसा ने ब्लू सूट में अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की थी. इन तसवीरों में वो बेहद खूबसूरत दिखी थी. हर फोटो में अलग-अलग पोज देकर उन्होंने जबरदस्त फोटोशूट कराया था. ओपन हेयर और ब्लू बिन्दी में वो बेहद हसीन लगी थी.

मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है. दोनों ने जनवरी में अपनी शादी के सालगिरह पर साथ में बेहद रोमांटिक फोटो शेयर किया था. बता दें कि बॉस 10 में मोनालिसा ने विक्रांत संग बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola