Best villains: इन खलनायकों के नाम से कांपता है बॉलीवुड, एक्टिंग ने फिल्मों को बनाया था सुपरहिट

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Sep 2024 1:27 PM

विज्ञापन

Best villains: भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई ऐसी फिल्में बनी है, जिसमें पॉपुलर अभिनेता और अभिनेत्री के होते हुए विलेन ज्यादा पॉपुलर हुए. आज हम आपको कुछ ऐसे ही आइकॉनिक किरदार के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से अमिट छाप छोड़ी है.

विज्ञापन

Best villains: भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी है, जिनकी कहानियां और कैरेक्टर्स आज भी दर्शकों को याद है. खासकर उन मूवीज के विलेन और उनके डायलॉग. इसमें सबसे पहला नाम शोले के अमजद खान का है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही विलेन्स के नाम बताएंगे, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ दी.

तुम्बाड में हस्तार

राही अनिल बर्वे की ओर से निर्देशित और सोहम शाह की ओर से निर्मित, तुम्बाड एक हॉरर मूवी है. हर्ष की ओर से निभाया गया हस्तार का कैरेक्टर, एक प्राचीन देवता से राक्षस बने व्यक्ति के रूप में सामने आता है, काफी लालची है. उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए थे.

शोले में गब्बर सिंह

शोले फिल्म तो ज्यादातर फैंस ने देखी ही होगी. इस मूवी में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र मेन लीड में थे, लेकिन पूरी लाइमलाइट अमजद खान ले गए. उनके आइकॉनिक कैरेक्टर गब्बर सिंह काफी पॉपुलर हुआ. इस मूवी में उनके डायलॉग कितने आदमी थे… आज भी दर्शकों के जुबान पर है.

मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो

साल 1987 में रिलीज हुई मिस्टर इंडिया भारतीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है. इसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी मेन लीड में थे, लेकिन दर्शकों ने मोगैम्बो बने अमरीश पूरी को ज्यादा पसंद किया. अपने ट्रेडमार्क डायलॉग , “मोगैम्बो खुश हुआ” से अमरीश ने अपनी अमिट छाप छोड़ी.

Also Read- Villians Of 2023: बॉबी देओल से लेकर मनीष वाधवा तक, साल 2023 में इन स्टार्स ने विलेन के रोल में लूटी लाइमलाइट

अग्निपथ में कांचा चीना

2012 की ‘अग्निपथ’ की रीमेक में, संजय दत्त का कांचा चीना का किरदार खतरनाक और मनोरंजक था. क्रूर ड्रग माफिया और प्रतिपक्षी के रूप में, कांचा चीना का कैरेक्टर उनकी डरावनी लुक के लिए काफी पॉपुलर हुआ. अपनी हंसी से उन्होंने भारतीय सिनेमा में एक बेंचमार्क सेट किया.

शान से शाकाल

शाकाल के हाथ में जितने पत्ते होते हैं, उतने ही पत्ते उसकी आस्तीन में होते हैं… ये डायलॉग आपने जरूर सुना होगा. साल 1980 में आई फिल्म ‘शान’ में शाकाल का किरदार निभाने वाले कुलभूषण खरबंदा ने कही थी. उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया था. वह 90 दशक के पॉपुलर विलेन में से एक है.

Also Read- Arshad Warsi के प्रभास को ‘जोकर’ कहने पर Kalki 2898 AD के विलेन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- वह फिल्म में बिल्कुल…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola