Villians Of 2023: बॉबी देओल से लेकर मनीष वाधवा तक, साल 2023 में इन स्टार्स ने विलेन के रोल में लूटी लाइमलाइट

Updated:
विज्ञापन

Villians Of 2023: साल 2023 में कई ऐक्टर्स ऐसे थे, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. इनमें पठान में शाहरुख खान से लेकर भोला में अजय देवगन है. हालांकि इन्हीं फिल्मों में कई विलेन भी थे, जिन्होंने पूरी लाइमलाइट चूरा ली.

विज्ञापन
undefined

साल 2023 में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई. जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. पठान से लेकर जवान और भोला तक, इन फिल्मों में एक्टर्स के साथ-साथ विलेन के रोल ने पूरी लाइमलाइट बटौर ली.

undefined

‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी

ब्लॉकबस्टर ‘टाइगर 3‘ में इमरान हाशमी ने विलेन की भूमिका निभाई. उनकी जबरदस्त एक्टिंग को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. इमरान की दमदार डायलॉग से लेकर गेटअप तक सभी ने काफी हंगामा मचाया.

undefined

‘गदर 2’ में मनीष वाधवा

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. मनीष वाधवा ने खलनायक के रूप में एक यादगार प्रदर्शन किया. उन्होंने मूवी में अमरीश पुरी की भूमिका निभाई थी.

undefined

‘पठान’ में जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम को विलेन के किरदार में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. फिल्म में शाहरुख खान जरूर एक्टर के तौर पर थे, लेकिन पूरी लाइमलाइट जॉन ने चुरा ली.

undefined

‘एनिमल’ में बॉबी देओल

एनिमल फिल्म में बॉबी देओल ने अबरार हक की भूमिका निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. फिल्म में वह मूक थे, लेकिन दमदार एक्शन सीक्वेंस से उन्होंने सबके दिलों में अपनी जगह बना ली.

undefined

‘जवान’ में विजय सेतुपति

तमिल सिनेमा के पावरहाउस, विजय सेतुपति ने एक्शन से भरपूर थ्रिलर ‘जवान’ में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई. एक चालाक और क्रूर विलेन के उनके कैरेक्टर ने फिल्म में परतें जोड़ दीं, जिससे नायक के लिए दांव ऊंचे हो गए.

undefined

भोला में दीपक डोबरियाल

दीपक डोबरियाल ने भोला में जबरदस्त एक्टिग से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी. अजय संग उनके फाइट सीक्वेंस काफी वायरल हुई थी. मूवी में वह एक सनकी रोल निभा रहे थे.

undefined

किसी का भाई किसी की जान में विजेंदर सिंह

विजेंदर सिंह जो पेशे से एक बॉक्सर हैं. उन्होंने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई थी. उनकी फिटनेस और क्लासी लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola