क्या टूट गया आवेज-नगमा का रिश्ता? इंटरव्यू में आवेज ने दिया हिंट

Updated:
विज्ञापन

Awez Darbar On Break Up With Nagma Mirajkar

Awez Darbar On Break Up With Nagma Mirajkar: आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है. बर्थडे पार्टी में नगमा की गैरमौजूदगी और आवेज के बयान ने ब्रेकअप की अटकलों को तेज कर दिया है, हालांकि दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

Awez Darbar On Break Up With Nagma Mirajkar: सोशल मीडिया स्टार Awez Darbar और Nagma Mirajkar इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे फैंस भी काफी हैरान हैं. खासकर आवेज के बर्थडे सेलिब्रेशन में नगमा की गैरमौजूदगी ने इन अफवाहों को और हवा दे दी.

विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं नगमा

हाल ही में आवेज दरबार ने अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया, जिसमें कई टीवी और रियलिटी शो से जुड़े सितारे शामिल हुए. लेकिन इस पार्टी में नगमा मिराजकर नजर नहीं आईं. इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर भी आवेज को बर्थडे विश नहीं किया, जिससे फैंस के बीच सवाल उठने लगे.

आवेज के बयान से बढ़ा सस्पेंस

इन खबरों के बीच आवेज दरबार ने एक इंटरव्यू में प्रतिक्रिया दी. जब उनसे पूछा गया कि क्या नगमा ने उन्हें कोई खास गिफ्ट दिया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि “इस बारे में हम दोनों बैठकर प्यार से बात करेंगे, क्योंकि बहुत सारी बातें हैं.” उनके इस बयान के बाद से यह कयास और मजबूत हो गए हैं कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा.

शादी के सवाल पर भी टाला जवाब

इंटरव्यू के दौरान जब आवेज से शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि सब कुछ भगवान पर छोड़ा है और सही समय आने पर ही सब होगा. उन्होंने साफ कहा कि वह फिलहाल इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते.

पहले नेशनल टीवी पर किया था प्रपोज

गौरतलब है कि आवेज दरबार ने नेशनल टीवी पर नगमा मिराजकर को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. उस समय दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी.

नगमा की चुप्पी बनी हुई है

फिलहाल नगमा मिराजकर ने इन ब्रेकअप की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ऐसे में फैंस अब उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर दोनों के रिश्ते की सच्चाई क्या है.

यह भी पढ़ें: क्या शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? श्रद्धा की आंटी ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola