कभी बनीं टीवी की प्रिंसेस, फिर विराट कोहली के लाइक से चर्चा में आईं, डेब्यू फिल्म में ही 27 साल बड़े एक्टर को किया KISS
अवनीत कौर, फोटो- इंस्टाग्राम
कभी टीवी पर मासूम प्रिंसेस के रूप में पहचानी जाने वाली अवनीत कौर अब एक ग्लैमरस और बोल्ड स्टार बन चुकी हैं. जानें कैसे विराट कोहली के एक लाइक ने खींचा सबका ध्यान.
Avneet Kaur: टीवी की दुनिया में कई ऐसे कलाकार आते हैं, जो अपने मासूम किरदारों से दर्शकों के दिल में खास जगह बना लेते हैं. लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं, जो समय के साथ खुद को पूरी तरह बदलकर अपनी अलग पहचान बनाते हैं. अवनीत कौर भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं. कभी टीवी की प्यारी और मासूम प्रिंसेस के रूप में पहचानी जाने वाली अवनीत अब बेहद ग्लमैरस, बोल्ड हो गई है.
डांस रियलिटी शो से शुरू हुआ था सफर
अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. उन्होंने रियलिटी शो में अपने डांस टैलेंट को दिखाया और यहीं से उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिलनी शुरू हुई. इसके बाद अवनीत ने टीवी शोज में छोटे-छोटे किरदार निभाने शुरू किए. अवनीत के करियर का सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्होंने फैंटेसी शो ‘अलादीन – नाम तो सुना होगा’ में प्रिंसेस यास्मीन का किरदार निभाया. लंबे बाल, ट्रेडिशनल आउटफिट, हल्का मेकअप और एक प्यारी और दयालु लड़की की छवि में वह बिल्कुल एक परफेक्ट राजकुमारी जैसी लगती थीं.
View on Instagram
मासूम प्रिंसेस से बनीं ग्लैमरस स्टार
प्रिंसेस यास्मीन के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने के बाद अवनीत कौर ने शो छोड़ दिया और कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूरी बना ली. जब अवनीत ने दोबारा वापसी की तो उनका बदला हुआ अंदाज देखकर फैंस भी हैरान रह गए. उनका नया हेयरस्टाइल, फिटनेस, स्टाइलिश लुक और कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी पहले से काफी अलग थी. जो लड़की कभी टीवी पर मासूम प्रिंसेस के रूप में नजर आती थी, वही अब काफी ग्लैमरस बन चुकी थी.
View on Instagram
अवनीत कौर की तस्वीर पर विराट कोहली के लाइक ने खींचा ध्यान
अवनीत कौर की एक सोशल मीडिया पोस्ट उस समय काफी चर्चा में आ गई थी, जब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का लाइक उससे जुड़ गया था. अवनीत ने ग्रीन क्रॉप टॉप और प्रिंटेड रैप स्कर्ट में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. फैंस की नजर जल्द ही इस बात पर गई कि विराट कोहली ने अवनीत की इस पोस्ट को लाइक किया था. हालांकि, कुछ समय बाद यह लाइक हट गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए और कई मीम्स भी वायरल होने लगे. बढ़ती चर्चा के बीच विराट ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस मामले पर सफाई दी. उन्होंने लिखा,
मैं यह साफ करना चाहता हूं कि जब मैं अपना फीड क्लियर कर रहा था, तब ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम की वजह से गलती से एक इंटरैक्शन दर्ज हो गया. इसके पीछे कोई इरादा नहीं था. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस पर बेवजह कोई अनुमान न लगाएं. आपकी समझ के लिए धन्यवाद.
डेब्यू फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखाया था बोल्ड अंदाज
अवनीत कौर की डेब्यू फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरू’ थी, जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम किया था. अवनीत ने इस फिल्म में अपने से करीब 27 साल बड़े नवाजुद्दीन के साथ स्क्रीन शेयर की थी. फिल्म में दोनों के बीच एक किसिंग सीन भी था, जिसकी रिलीज के समय काफी चर्चा हुई थी.
View on Instagram
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










