Khatron Ke Khiladi 15: गौरव खन्ना का छलका दर्द, बोले- ‘पनौती और अनलकी’ का मिला टैग, आज भी यही डर सताता है
गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम
अनुपमा फेम गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने करियर के उस दौर का खुलासा किया जब उन्हें 'अनlucky' कहा जाता था. जानिए कैसे अनुपमा ने बदली उनकी किस्मत.
Gaurav Khanna Khatron Ke Khiladi 15: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने सीरियल अनुपमा में अनुज का किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसके अलावा वह रियलिटी शोज ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ और ‘बिग बॉस 19’ जीत चुके हैं. अब गौरव स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपने डर का सामना करते नजर आ रहे हैं. शो के एक नए प्रोमो में गौरव ने अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में बात की, जब कुछ टीवी शोज के फ्लॉप होने के बाद उन्हें ‘अनलकी’ तक कहा जाने लगा था.
गौरव खन्ना बोले- ‘मेरे ऊपर लग गया था अनलकी होने का टैग’
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के नए प्रोमो में गौरव खन्ना ने अपने सबसे बड़े डर का खुलासा किया. उन्होंने बताया,
मेरे ऊपर एक टैग लग गया था कि गौरव के शोज नहीं चलते. एक एक्टर के लिए यह बहुत भारी टैग होता है. लोग कहने लगे थे कि गौरव अनलकी है, गौरव पनौती है, इसे शो में मत लो. एक लड़का अपना सब कुछ छोड़कर मुंबई में रह रहा है, काम ढूंढ रहा है. जब भी कोई शो चलता था तो उसका क्रेडिट सबको मिलता था, लेकिन जब कोई शो नहीं चलता था तो कहा जाता था कि गौरव अनलकी है. आज भी जब मैं कोई ऑडिशन देता हूं तो मुझे लगता है कि अगर यह शो नहीं चला तो फिर से लोग मुझे यही टैग दे देंगे कि इसके शोज नहीं चलते. यही मेरा डर है.
View on Instagram
फैंस ने बढ़ाया हौसला
गौरव खन्ना की इस बात ने उनके फैंस को काफी भावुक कर दिया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनका समर्थन किया और उन्हें प्रेरणा बताया. एक फैन ने लिखा, “आप पनौती नहीं हैं, आप एक सच्ची प्रेरणा हैं.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “आज आप जहां भी जाते हैं, वहां टीआरपी लेकर आते हैं. आपको सलाम.” एक यूजर ने लिखा, ''आपकी वजह से मैंने अनुपमा सीरियल देखना शुरू किया था.''


‘अनुपमा’ ने बदली किस्मत
गौरव खन्ना ने 2000 के दशक की शुरुआत में एक्टिंग करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया, जिनमें ‘भाभी’, ‘कुमकुम’, ‘लव ने मिला दी जोड़ी’, ‘सीआईडी’, ‘जीवन साथी’, ‘ये प्यार ना होगा कम’ और ‘तेरे बिन’ जैसे शो शामिल हैं. गौरव के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट टीवी शो ‘अनुपमा’ रहा. इस शो में उन्होंने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया था. अनुज के किरदार ने गौरव को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. इस रोल के बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई और वह टीवी के सबसे पसंदीदा कलाकारों में शामिल हो गए.
ये भी पढ़ें: गौरव खन्ना की चोटों के बाद क्यों उठे शो की सेफ्टी पर सवाल? मेकर्स ने दी सफाई, बोले- स्टंट बिल्कुल भी क्रूर नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए