19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तापसी की फिल्म 'अस्सी' हुई फुस्स? देखें कलेक्शन

Updated at : 11 Mar 2026 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
Assi Box Office Collection Day 19

अस्सी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19

Assi Box Office Collection Day 19: फिल्म 'अस्सी' का डे 19 का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा सामने आ गया है. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई धीरे-धीरे ही आगे बढ़ रही है. जानिए लेटेस्ट कलेक्शन डिटेल्स...

विज्ञापन

Assi Box Office Collection Day 19: तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. रिलीज के बाद फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी, लेकिन बाद में इसकी कमाई धीरे-धीरे कम होती चली गई. अब फिल्म का 19वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है. कल यानी डे 18 पर फिल्म 0.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और छोटे-छोटे आंकड़ों के साथ अपनी कमाई बढ़ा रही है.

डे 19 का कलेक्शन देखें

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘अस्सी’ ‘तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में चल रही है. तीसरे मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 12 लाख का कारोबोर किया है. फिल्म का टोटल भारत नेट कलेक्शन करीब 10.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं इसका भारत ग्रॉस कलेक्शन लगभग 12.57 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

सैकनिल्क की  रिपोर्ट का स्क्रीनशॉर्ट
सैकनिल्क की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉर्ट

‘अस्सी’ की कहानी

‘अस्सी’ एक कोर्ट ड्रामा फिल्म है. जिसमें बाॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू वकील का किरदार निभा रही हैं. उनके साथ मनोज पहवा कानी कुसरूति, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अद्विक जैसवाल, कुमुद मिश्रा नजर आते हैं. इस कहानी में तापसी एक परिमा (कानी कुसरूति) नाम की महिला की वकील हैं और उसे इंसाफ दिलाने के लिए पूरी मेहनत करती हैं, लेकिन उनका काम आसान नहीं है. खराब व्यवस्था और लोगों की लापरवाही की वजह से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. कई बार अपराधी झूठे सबूत बनाकर बच निकलते हैं, जबकि विक्टिम के पास जो असली सबूत होते हैं, उन्हें उतनी अहमियत नहीं मिलती है. कहानी में कार्तिक (कुमुद मिश्रा) का किरदार भी बहुत अहम है. वह एक स्पाई है, जो सिस्टम से निराश हो चुका है. इसलिए कभी-कभी उसे लगता है कि अगर सिस्टम से न्याय नहीं मिल रहा, तो खुद ही कुछ करना पड़ेगा. उसके अंदर गुस्सा भी है और सही काम करने की चाह भी, और वह इन्हीं दोनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें: 12वें दिन भी ‘द केरला स्टोरी 2’ की कमाई का सिलसिला जारी, कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे आप

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola