The Bads Of Bollywood: आर्यन खान ने प्रीमियर में दिखाई खास दोस्ती, सभी क्लासमेट्स को किया इनवाइट

The Bads Of Bollywood Premier Aryan Khan With His Classmates
The Bads Of Bollywood: आर्यन खान ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘The Bads of Bollywood’ के प्रीमियर में अपने स्कूल के दोस्तों को बुलाया. प्रीमियर मुंबई में हुआ, जिसमें शाहरुख खान और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल थे. फैंस ने आर्यन की इस पहल की सराहना की.
The Bads Of Bollywood: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘The Bads of Bollywood’ के प्रीमियर की मेजबानी की. मुंबई में बुधवार को आयोजित इस प्रीमियर में माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, काजोल, फराह खान, करण जौहर और कई अन्य बड़े सितारे शामिल हुए. ऐसे में एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिस्में आर्यन अपने क्लासमेट्स के साथ नजर आ रहे हैं.
आर्यन ने अपने स्कूल के दोस्तों को किया इनवाइट
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान उस तस्वीर ने खींचा, जिसमें आर्यन अपने स्कूल दोस्तों के साथ पोज देते नजर आए. प्रीमियर में आर्यन खान ने अपने परिवार को बुलाया, जिसमें शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना खान और अबराम खान शामिल थे. इसके अलावा उन्होंने अपने क्लासमेट्स को भी आमंत्रित किया, जिन्होंने इस खास मौके पर उनके साथ मौजूद होकर उनका समर्थन किया.
वायरल हो रही दिल छू लेने वाली तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में स्कूल के दिनों और प्रीमियर के दिन के ‘बिफोर-एंड-आफ्टर’ पलों को दिखाया गया है. आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस तस्वीर को शेयर कर पुष्टि की कि उन्होंने अपने दोस्तों को प्रीमियर में बुलाया. फैंस ने आर्यन की इस भावनात्मक पहल की जमकर तारीफ़ की.
आर्यन का डायरेक्टोरियल डेब्यू
आर्यन खान का यह डेब्यू शो 18 सितंबर को Netflix पर रिलीज हुआ. इस शो में मुख्य भूमिकाओं में लक्ष्या, सहहर बंबा, बॉबी देओल, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव ज्यूयाल, अन्या सिंह, विज़ायंत कोहली और गौतमी कपूर हैं.
कहानी और स्पेशल कैमियो
शो की कहानी आसमान सिंह (लक्ष्या) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक महत्वाकांक्षी नया स्टार है. उसके साथ हैं उसका वफादार दोस्त परवेज (राघव ज्यूयाल) और मैनेजर सान्या (अन्या सिंह). सात-एपिसोड का यह शो ह्यूमर के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री पर हल्की-फुल्की टिप्णी करता है. इस शो में आमिर खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के कैमियो भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: The Bads of Bollywood: ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से निर्देशक बने आर्यन खान, विजय वर्मा ने जमकर की तारीफ, बोले– कमाल का शो
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




