Arti Singh Weight Loss Diet: आरती सिंह ने 18 दिनों में घटाया 5 किलो वजन, जानें उनका वेट लॉस डाइट

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने अपना एक फिटनेस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है. उन्होंने 18 दिनों में 5 किलो वजन घटाया है.
टीवी एक्ट्रेस और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की बहन आरती सिंह (Arti Singh) ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस को टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया. आरती सिंह ने बताया कि उन्होंने महज 18 दिनों में 5 किलो वजन कम किया है. सेलेब्स आरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
दरअसल आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए आरती ने इसे कैप्शन दिया, “18 दिन। 71.21 से (से) 66.84….हार नहीं.” वीडियो में, उन्होंवे कई अभ्यास किए, कुछ अपने ट्रेनर की मदद से. वीडियो की शुरुआत आरती के वजन को 71.21 दिखाने के पैमाने से हुई और अंत में उसका लगभग पांच किलोग्राम वजन कम हुआ. उन्होंने वेट लॉस के लिए वजन उठाया, डेडलिफ्ट किया, और अन्य अभ्यासों के बीच क्रंच किया.
अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर उन्हें कई तारीफें मिलीं. रश्मि देसाई ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “आप पर गर्व है बेब.” एक यूजर ने लिखा, “क्या बात है (वाह) !!! और मैं सोच रहा हूं कि मैं उन 5 किलो को कैसे कम करूंगी” कई लोगों ने लिखा, “अच्छा किया आरती.” आरती का ये वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये फैंस को इंस्पायर भी कर रहा है. ऐसे में अगर आप भी अपना वजन कम समय में घटाना चाहते हैं, तो आरती सिंह का वर्कआउट रिजीम फॉलो कर सकते हैं.
Also Read: TMKOC: जेठालाल को मत बदलना..दिलीप जोशी के फैंस ने दी वॉर्निंग, ये स्टार्स भी कह चुके हैं शो को अलविदा
वर्कफ्रंट की बात करें तो आरती सिंह कई टीवी शोज में दिखाई दी है. एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी बिग बॉस 13 से मिली. एक्ट्रेस को इस शो में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. यहां उन्होंने अपने लुक्स से लेकर टास्क खेलकर लोगों को अपना दीवाना बनाया ता. इन दिनों एक्ट्रेस अपने डेली रूटीन फैंस के साथ शेयर करती रहती है. वहीं कई सारे रील भी बनाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










