TMKOC: जेठालाल को मत बदलना..दिलीप जोशी के फैंस ने दी वॉर्निंग, ये स्टार्स भी कह चुके हैं शो को अलविदा

Updated:
विज्ञापन
TMKOC: जेठालाल को मत बदलना..दिलीप जोशी के फैंस ने दी वॉर्निंग, ये स्टार्स भी कह चुके हैं शो को अलविदा

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्द ही नए तारक मेहता की एंट्री होने वाली है. शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है. जिसमें सचिन श्रॉफ की पहली झलक देखने को मिल रही है. अब शो में जेठालाल भी गायब है, ऐसे में उनके फैंस को अब चिंता सता रही है कि कहीं जेठालाल ने भी शो को अलविदा नहीं कह दिया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah (TMKOC): टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 13 सालों से लोगों का फेवरेट शो बना हुआ हैं. शो के हर किरेदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. अब तक इस शो कई किरदारों की नयी इंट्री हुई है, तो कुछ ने शो को अलविदा कह दिया. लेकिन अभी तक शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. बीते दिनों जहां शो से शैलेश लोढ़ा और राज आनंदकट गायब दिख रहे थे. ऐसे में अब जेठालाल भी शो से नदारद है. अब फैंस को ये चिंता सता रही है कि कहीं जेठालाल भी तो शो को अलविदा नहीं कह देंगे. जिसके बाद दिलीप जोशी के फैंस ने मेकर्स को वॉर्निंग दे डाली.

जेठालाल के फैंस ने दी मेकर्स को अल्टीमेटम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानि दिलीप जोशी की आज फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है. शो में उनके बोलने का तरीका फैंस को काफी इम्प्रेश करता है. उनकी और बबीता जी की बॉन्डिंग भी दर्शकों को खूब हंसाती है. शो में उनके लंबे समय तक गायब रहने के बाद फैंस ने असित कुमार मोदी को वॉर्निंग देते हुए कहा, कि अगर जेठालाल को रिप्लेस किया तो हम शो देखना छोड़ देंगे. एक यूजर ने लिखा- कोई भी नया आए तो आ जाए पर जेठालाल रिप्लेस नहीं होना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, जेठालाल के रोल में दिलीप जोशी का काम और डेडिकेशन काफी शानदार है, कोई उन्हें रिप्लेस नहीं कर सकता…हम ऐसा होने नहीं देंगे.

सचिन श्रॉफ बनेंगे नये तारक मेहता!

शैलेश लोढ़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में शुरूआत से ही जुड़े थे. हालांकि उनके शो छोड़ने के ��ाद उनके रिप्लेसमेंट का इंतजार था. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो शैलेश की जगह एक्टर सचिन श्रॉफ ने ले ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने शूटिंग शुरू कर दी है. हालांकि इस बार में एक्टर ने कुछ नहीं कहा है. सचिन श्रॉफ टीवी इंडस्ट्री के एक पॉपुलर एक्टर है. हाल ही में एक्टर शो गुम है किसी के प्यार में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने राजीव का रोल निभाया था. हालांकि उन्होंने शो क्विट कर दिया है. उन्होंने शो छोड़ने के बाद कहा था, शो के साथ मेरा सफर यादगार रहा. यह एक अच्छा किरदार था, और जब मेरा ट्रैक चल रहा था, तब मुझे इसे निभाने में मजा आया.

Also Read: Brahmastra BO collection day 4: रणबीर कपूर की फिल्म ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, फर्स्ट मंडे हुई ताबड़तोड़ कमाई
TMKOC: ये स्टार्स भी कह चुके हैं शो को अलविदा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अब तक कई कलाकार गायब हो गए हैं. इसमें दया भाभी का नाम सबसे ऊपर है. एक्ट्रेस ने मेटरनिटी लीभ ली थी. हालांकि बाद में उन्होंने शो में वापसी नहीं की. निधि भानुशाली ने भी शो को अलविदा कह दिया. उन्होंने अपनी पढ़ाई की वजह से शो छोड़ा था. मिस्टर सोढ़ी के रोल से फेमस एक्टर गुरुचरण सिंह ने भी अचानक तारक मेहता छोड़ दिया था. उन्हें अपने पिता की देखभाल करनी थी. राज अनादकट ने भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया है. स्वास्थ्य कारणों की वजह से राज ने शो से छुट्टी कर ली.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola