Arijit Singh 2nd Wife: तलाकशुदा और एक बच्चे की मां से की अरिजीत ने दूसरी शादी, जानिए कौन हैं कोयल रॉय?

Updated:
विज्ञापन
Arijit Singh 2nd Wife: तलाकशुदा और एक बच्चे की मां से की अरिजीत ने दूसरी शादी, जानिए कौन हैं कोयल रॉय?

Arijit Singh 2nd Wife: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया है. इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद उनके करियर, निजी जिंदगी और पुराने किस्से फिर से चर्चा में आ गए हैं. जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी और बचपन की दोस्त कोयल रॉय?

विज्ञापन

Arijit Singh 2nd Wife: देश के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में गिने जाने वाले अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को ऐसा ऐलान कर दिया, जिसकी उम्मीद उनके फैंस को बिल्कुल नहीं थी. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अरिजीत ने बताया कि वह अब फिल्मों के लिए गाने यानी प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस उनके करियर से लेकर निजी जिंदगी तक हर बात पर चर्चा करने लगे. पुराने इंटरव्यू, तस्वीरें और किस्से एक बार फिर वायरल होने लगे.

2013 में हुआ था तलाक

अरिजीत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से की थी. भले ही वह शो जीत नहीं पाए, लेकिन यहीं से उनकी मेहनत और सीखने का सफर शुरू हुआ. शो के बाद अरिजीत ने अपनी को-कंटेस्टेंट रूपरेखा बनर्जी से शादी की, मगर यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया और साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया.

बचपन की दोस्त कोयल से की दूसरी शादी

इसके बाद 2014 में अरिजीत ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी की. कोयल पहले से तलाकशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी थी. दोनों ने बेहद सादगी के साथ पश्चिम बंगाल के एक मंदिर में शादी की, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. आज अरिजीत और कोयल दो बेटों के माता-पिता हैं. कहा जाता है कि स्ट्रगल के दिनों में कोयल ने अरिजीत का खूब साथ दिया, और शायद यही वजह रही कि उन्होंने दोबारा शादी करने में देर नहीं की.

रिटायरमेंट पोस्ट में अरिजीत ने क्या लिखा?

अपने रिटायरमेंट पोस्ट में अरिजीत ने लिखा कि वह सभी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं और सालों से मिले प्यार के लिए शुक्रगुजार हैं. साथ ही उन्होंने साफ किया कि अब वह एक सिंगर के तौर पर कोई नया प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे. उनका यह पोस्ट सामने आते ही फैंस भावुक हो गए और इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

यह भी पढे़ं: Arijit Singh Top 10 Songs: अरिजीत सिंह के वो 10 गानें, जिसे आज भी Loop पर सुनते हैं लोग, देखें लिस्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola