ePaper

Arijit Singh Top 10 Songs: अरिजीत सिंह के वो 10 गानें, जिसे आज भी Loop पर सुनते हैं लोग, देखें लिस्ट

Updated at : 28 Jan 2026 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Arijit Singh Top 10 Songs sad songs retirement announcement bollywood news

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की फाइल फोटो

Arijit Singh Top 10 Songs: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया है. सालों तक अपनी आवाज से दिल जीतने वाले अरिजीत अब फिल्मों के लिए गाना नहीं गाएंगे. ऐसे में हम आपके लिए ढूंढ कर लाए हैं अरिजीत सिंह के 10 गाने. देखें लिस्ट…

विज्ञापन

Arijit Singh Top 10 Songs: बॉलीवुड में अगर किसी एक आवाज ने सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया है, तो वह है अरिजीत सिंह की. उनकी आवाज में ऐसा जादू है कि जैसे ही गाना शुरू होता है, लोग खुद-ब-खुद उससे जुड़ जाते हैं. चाहे प्यार का एहसास हो, दिल टूटने का दर्द अरिजीत ने हर तरह के गानों को अपनी आवाज से खास बना दिया है. यही वजह है कि आज वह सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि पूरे इंडियन म्यूजिक सीन के सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा सिंगर बन चुके हैं.

बीती रात अरिजीत ने सभी को चौंका दिया

अब उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है. 27 जनवरी को अरिजीत ने इंस्टाग्राम के जरिए साफ कर दिया कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं. यह ऐलान उनके हालिया रिलीज गाने ‘मातृभूमि’ (फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’) के कुछ दिन बाद आया. हालांकि, रिटायरमेंट की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन अरिजीत ने यह जरूर कहा है कि वह संगीत बनाना नहीं छोड़ेंगे.

ये रही गानों की लिस्ट

अरिजीत सिंह के गानों की बात करें तो उनकी लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन कुछ गाने ऐसे हैं जो हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे. उनमें से कुछ 10 गानों की लिस्ट हमने तैयार की है. ये गानें लोगों को काफी पसंद आते हैं. इन गानों का रैंकिंग से कोई वास्ता नहीं है.

  1. ‘अगर तुम साथ हो’ 
  2. ‘समझावां’ 
  3. ‘रोके ना रुके नैना’ 
  4. ‘आई विल स्टिल लव यू’ 
  5. ‘चन्ना मेरेया’ 
  6. ‘जनम जनम’ 
  7. ‘हमदर्द’ 
  8. ‘ओ बेदर्दिया’ 
  9. ‘हमारी अधूरी कहानी’ 
  10. ‘कबीरा’ 

यह भी पढ़ें: Arijit Singh Ex-Wife: सालभर भी नहीं टिक पायी अरिजीत की पहली शादी, जानिए कौन हैं उनकी EX वाइफ रूपरेखा

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola