Anupamaa Spoiler Alert: काव्या ने रची शाह परिवार का घर छीनने की साजिश, अब क्या करेगी अनुपमा?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2021 9:16 AM
Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. जहां वनराज के तानों के बाद अनुपमा घर छोड़ देती है. अब काव्या शाह परिवार का घर अपने नाम करवाने की साजिश कर रही है.
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ के एपिसोड्स काफी मजेदार और दिलचस्प हो गए है. शो में जबसे अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना की एंट्री हुई है, तबसे फैंस अनुज कपाड़िया और अनुपमा की जोड़ी को खूब फैंस पसंद कर रहे हैं. अब इसमें एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.
शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. जहां अब तक के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा अपने नए घर में शिफ्ट हो जाती है. जिसके बाद वनराज काफी गुस्सा होता है और गृह प्रवेश में नहीं जाता है. वहीं अनुज ने भी अनुपमा से अपनी फीलिंग्स का इजहार कर दिया है.
Also Read: Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के लिए अपनी मां से ही लड़ पड़ी डॉली, गुस्से में वनराज ने रखा ये शर्त
इसी दरमियान अब काव्या अनुपमा के खिलाफ बा को भड़काएगी. यहीं नहीं काव्या ने बापू जी को बहू और उसके हकों के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है. आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि वनराज डोली से भी घर के पेपर्स साइन करा लेगा. जिसके बाद काव्या शाह हाउस को अपने नाम करा लेगी.
काव्या का यह सपना है कि वह शाह हाउस को अपने नाम करवा ले, जिसके लेकर वह प्लान बना रही है. काव्या को वनराज की फैमली से न ही कोई लेना-देना नहीं है, न ही किसी से प्यार है. वहीं वनराज अपनी घंमड में काव्या की हर बात मानता जा रहा है. काव्या शाह परिवार कानेम प्लेट हटाकर अपना नेम प्लेट लगाना चाहती है.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










