Anupamaa Spoiler Alert: बा-बापूजी के लिए कुछ दिन शाह हाउस में ही रहेगी अनुपमा, अनुज से करेगी प्यार का इजहार

Updated at : 02 Dec 2021 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: बा-बापूजी के लिए कुछ दिन शाह हाउस में ही रहेगी अनुपमा, अनुज से करेगी प्यार का इजहार

Anupamaa Updates: स्टार प्लस का शो अनुपमा में सभी घरवाले बा और बापूजी की 50वीं सालगिरह मनाने की तैयारियों में जुटे है. अब इस मौके को और खास बनाने के लिए अनुपमा कुछ दिन शाह हाउस में ही रुकेगी.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस का शो अनुपमा काफी मजेदार हो गया है. शो हर हफ्ते टीआपरी लिस्ट में नबंर वन पर रहता है. सीरियल में जबसे अनुज की एंट्री हुई है, तभी से इसके ट्विस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. बीते एपिसोड में सभी घरवाले बा और बापूजी की 50वीं सालगिरह मनाने की तैयारियों में जुटे है. वहीं अनुपमा अब जल्द दी अनुज से अपने प्यार का इजहार करेंगे.

जहां बीते एपिसोड में वनराज और काव्या में लड़ाई होती है और वनराज काव्या को उससे दूर रहने को कहता है. इधर वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर घरवालों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. अनुपमा बा-बापूजी के लिए कपड़े बनाती है. तभी अनुज को एक मैसेज मिलता है और वो सीधे अनुपमा के पास पहुंच जाता है. जिसके बाद अनुपमा कहती है कि वह बिल्कुल ठीक है. अनुज को समझ आता है कि ऑटो करेक्ट फंक्शन की वजह से उसे गलतफहमी हो गई थी.

https://www.instagram.com/p/CW7JKTlFGB1/

जिसके बाद अनुपमा लीला और हसमुख की 50वीं एनिवर्सरी के बारे में बताती है. हालांकि अमुज को लगता है कि अनुपमा सादी कर रही है. जिसके बाद दोनों में क्यूट सी बहस देखने को मिलती है. अमुपमा को बुरा भी लगता है कि वो अनुज को इस फंक्शन में नहीं बुला सकती है.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert : बा और बापूजी की 50वीं सालगिरह में शामिल होगा अनुज, देगा ये बड़ा सरप्राइज
https://www.instagram.com/p/CW3bkRUDMjE/

अगले दिन अमुपमा बा-बापूजी से मिलने पहुंचती है. वहीं लीला को कहती है कि काश वो दो दिन यहां रुक जाती है, तो उसे अच्छा लगेगा. जिसके बाद वनराज अनुपमा को रुकने को कह देता है. इस बात से काव्या को बहुत गुस्सा आता है और वह शाह परिवार को सड़क पर लाने की साजिश करती है. वहीं अनुपमा मेंहदी बनाने की जिम्मेदारी लेती है और खुद को लकी मानती है.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert : टूटने के कगार पर पहुंचा किंजल-परितोष का रिश्ता, अनुपमा से हुई काव्या को जलन

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola