ePaper

Anupamaa Spoiler Alert : बा और बापूजी की 50वीं सालगिरह में शामिल होगा अनुज, देगा ये बड़ा सरप्राइज

Updated at : 30 Nov 2021 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert : बा और बापूजी की 50वीं सालगिरह में शामिल होगा अनुज, देगा ये बड़ा सरप्राइज

स्टार प्लस का शो अनुपमा में सभी घरवाले बा और बापूजी की 50वीं सालगिरह मनाने की तैयारियों में जुटे है. अब इस शादी में अनुज कपाड़िया भी शामिल होगा. सालगिरह के मौके पर वह शाह हाउस को एक बड़ा गिफ्ट भी देगा.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस का शो अनुपमा काफी मजेदार हो गया है. शो हर हफ्ते टीआपरी लिस्ट में नबंर वन पर रहता है. सीरियल में जबसे अनुज की एंट्री हुई है, तभी से इसके ट्विस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. बीते एपिसोड में सभी घरवाले बा और बापूजी की 50वीं सालगिरह मनाने की तैयारियों में जुटे है. वहीं अनुपमा को अनुज के लिए प्यार का एहसास भी हो रहा है.

जहां शाह हाउस में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है. सभी घरवाले शादी की फंक्शन की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि काव्या को किसी भी प्लानिंग में शामिल नहीं किया जा रहा है. आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अब अनुज भी बा-बापूजी की सालगिरह में शामिल होगा. वह दोनों को सरप्राइज देना चाहता है. अनुज कपाड़िया को घर के अंदर देख सभी घरवालों चौंक जाते हैं.

यही नहीं अनुज को काव्या की चाल का भी पता चल जाता है और वह शादी में उसका पर्दाफाश भी करेगा. दरअसल काव्या ने शाह परिवार के घर को बेच दिया है. यह घर अनुज के दोस्त ने ही खरीदा है. जिसके बाद अनुज घर की चाबियां बा और बापूजी की वेडिंग एनिवर्सरी पर गिफ्ट करेगा.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert: बा ने अनुपमा से मांगी स्पेशल डिमांड, काव्या की इस हरकत से वनराज का टूटा भरोसा

शाह हाउस के लोग बा-बापूजी के सालगिरह में प्रीवेडिंग फोटोशूट करवाएंगे. इसी सिलसिले में अनुपमा घर में आती है. जिसके बाद काव्या उसे जमकर खरी-खोटी सुनाती है. वहीं अनुपमा उसे इग्नोर करके चली जाती है. काव्या ये देखकर भड़क जाती है. वहीं वनराज भी काव्या को इग्नोर करता है.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert : टूटने के कगार पर पहुंचा किंजल-परितोष का रिश्ता, अनुपमा से हुई काव्या को जलन

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola