Anupamaa Spoiler Alert : टूटने के कगार पर पहुंचा किंजल-परितोष का रिश्ता, अनुपमा से हुई काव्या को जलन

स्टार प्लस का शो अनुपमा में सभी घरवाले बा और बापूजी की 50वीं सालगिरह मनाने की तैयारियों में जुटे है. इधर काव्या परितोष के कान भरते नजर आ रही हैं. जिसकी वजह से किंजल और पारितोष के रिश्ते में भी दरार आ गई है.
Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस का शो अनुपमा काफी मजेदार हो गया है. शो हर हफ्ते टीआपरी लिस्ट में नबंर वन पर रहता है. सीरियल में जबसे अनुज की एंट्री हुई है, तभी से इसके ट्विस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. बीते एपिसोड में काव्या की बातों से घर के हर सदस्य का दिल टूट जाता है. वनराज काव्या से नफरत कर रहा है. वहीं अनुपमा को अनुज के लिए प्यार का एहसास भी हो रहा है.
इधर अब शाह हाउस घरवाले मिलकर बा और बापूजी की 50वीं सालगिरह मनाने की तैयारी कर रहे हैं. इस मौके पर घरवाले दोनों की दोबारा शादी करवाएंगे. आज के एपिसोड में किंजल, वनराज, पारितोष, समर और पाखी अनुपमा के साथ मिलकर 50वीं सालगिरह की प्लानिंग करते हैं.
जिसके बाद किंजल और परितोष अलग-अलग काम करते है. परितोष एक तरफ जहां कैटरिंग का काम देख रहा है, वहीं किंजल डेकोरेशन देखेंगी. इस बात का परितोष को बुरा लगता है और उसकी किंजल से बहस हो जाती है. इश मौके का फायदा उठाते हुए काव्या परितोष को जमकर भड़काती है. आगे के एपिसोड में किंजल और परितोष का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच जाएगा.
शाह परिवार में इतना बड़ा सेलिब्रेशन में काव्या को सब इग्नोर करते है, जिसके बाद वह वनराज और अनुपमा को साथ हंसते हुए देख जलन महसूस करती है. वहीं शादी की तैयारी में काव्या वनराज से कहती है कि घर के फैसले में उसकी राय भी होगी. काव्या की बात से वनराज को गुस्सा आ जाता है और वह कहता है कि तुम्हें परेशानी है तो अपने मां-बापूजी के पास चली जाओ. यह सुनकर काव्या हर्ट हो जाती है.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




