ePaper

Anupamaa: आखों में आखें डाले एक-दूसरे को देखते नजर आए अनुपमा-अनुज, फैंस बोले- प्यार की गाड़ी जल्दी स्टेशन...

Updated at : 28 Nov 2021 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa: आखों में आखें डाले एक-दूसरे को देखते नजर आए अनुपमा-अनुज, फैंस बोले- प्यार की गाड़ी जल्दी स्टेशन...

अनुपमा के रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों एक दूसरे को बहुत ही प्यार से देखते नजर आ रहे है.

विज्ञापन

Anupamaa: शो अनुपमा का जादू दर्शकों पर खूब चल रहा है. अनुपमा का रोल रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) निभा रही हैं और जब से शो में अनुज कपाड़िया की इंट्री हुई है, तब से ही शो और भी ज्यादा मजेदार हो गया है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी भाती है और उनके बीच की केमिस्ट्री देखते बनती है. इस बीच दोनों का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुज कपाड़िया के साथ वीडियो पोस्ट किया हैं. इसे शेयर कर वो लिखती है, लो एक और.. ढ़ेर सारा प्यार के साथ. वीकेंड सरप्राइज. वीडियो में रुपाली पिंक कलर की साड़ी में दिख रही है और अनुज ब्लैक कुर्ता पहने दिख रहे है. दोनों पहले आंखों में आखें डालकर एक दूसरे को देखत रहते है और फिर बन्ना रे सॉन्ग पर डांस करने लगते है.

https://www.instagram.com/p/CWx0bHjItYy/

अनुपमा फेम एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसपर फैंस कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, हाय एक और सरप्राइज. एक अन्य यूजर ने लिखा, अनुपमा के राधा कृष्ण. एक दूसरे यूजर ने लिखा, लगता है प्यार की गाड़ी जल्दी स्टेशन पर रुकने वाली है. एक यूजर ने लिखा, जल्दी से शादी कर लो.

Also Read: गुस्से में जाह्नवी कपूर अपनी मेकअप आर्टिस्ट से लड़ पड़ी! सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा VIDEO

गौरतलब है कि अनुपमा में अनुज का रोल गौरव खन्ना निभा रहे हैं. शो में रुपाली के संग उनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट है. रुपाली अक्सर अनुज के संग तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है, जिसपर फैंस दिल खोलकर कमेंट करते है.

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अनुज के लिए अनुपमा के दिल में प्यार जग रहा है. अनुपमा उसके लिए चॉकलेट केक बनाकर ले जाती है. इधर वनराज काव्या को सबक सिखाना चाहता है. वो अमीर और पावरफुल बनना चाहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola