Anupamaa फेम गौरव खन्ना की पत्नी को नहीं मिल रहा सीरियल में काम, बोली- हर ऑडिशन में कर दिया जाता है रिजेक्ट

Updated:
विज्ञापन
Anupamaa फेम गौरव खन्ना की पत्नी को नहीं मिल रहा सीरियल में काम, बोली- हर ऑडिशन में कर दिया जाता है रिजेक्ट

सीरियल अनुपमा के अनुज को तो सभी जानते हैं. उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. लेकिन उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह भी पेशे से एक्ट्रेस है. अब उन्होंने बताया है कि वह टेलीविजन स्क्रीन से दूर क्यों हैं.

विज्ञापन

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा में अनुज का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना की यूं तो सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल में उनकी और अनुपमा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है. वहीं अगर हम गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की बात करें तो उन्हें भी भुट्टू, स्वरागिनी जैसे टेलीविजन शो में देखा गया है. हालांकि काफी दिनों से वह छोटे पर्दे से गायब है. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने बताया है कि वो क्यों किसी सीरियल में काम नहीं कर रही हैं.

आकांक्षा को नहीं मिल रहा शो

हाल ही में, ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए आकांक्षा चमोला ने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने इस बारे में भी बात की कि वह टेलीविजन स्क्रीन से दूर क्यों हैं. टीवी के ऑफर्स के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं, ‘मैं पहले शो करती थी और अब मैं शो करने का इंतजार कर रही हूं. कोई भी चीज मुझे टेलीविजन से दूर नहीं रख रही है. मैं बहुत सारे ऑडिशन देती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि लोग मेरे ऑडिशन को पसंद नहीं कर रहे हैं. फैंस से कहना चाहती हूं कि आप गौरव पर प्यार बरसाते रहो और अब वह मेरे लिए एक शो प्रोड्यूस करेंगे. क्योंकि मुझे नहीं लग रहा कोई मुझे अपने शो में कोई लेने वाला है.”

गौरव खन्ना ने वाइफ का लिया साइड

गौरव जल्दी से बीच में टोकते हैं और कहते हैं, “ऐसा कुछ नहीं है. मेरा मानना​है कि वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता. समय बहुत महत्वपूर्ण है और यह मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव से बोल रहा हूं. मैं इस इंडस्ट्री में लंबे समय से हूं और मुझे काम करने के कई अवसर मिले हैं, लेकिन अनुपमा के बाद जिस तरह से चीजें बदली हैं, वह अविश्वसनीय है. मुझे इस शो के लिए दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और मुझे विश्वास है आपको भी कुछ बहुत अच्छा मिलेगा.

Also Read: द कपिल शर्मा शो में लौटे कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह को देखकर बोले- ‘सिद्धू जी भी वापस आ गए… देखें VIDEO
अनुपमा और अनुज की केमिस्ट्री को पसंद करती हैं आकांक्षा

आकांक्षा अनुपमा में पति गौरव और रूपाली गांगुली की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की सभी प्रशंसा करती हैं, वह कहती हैं, “मैंने हमेशा कहा है कि मुझे उनकी केमिस्ट्री पसंद है और वे दोनों सराहनीय अभिनेता हैं. वे दोनों अपना 100 प्रतिशत देते हैं. कई बार आप एक ही अभिनेता को देखकर ऊब जाते हैं लेकिन रूपाली और गौरव के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ, क्योंकि वे सीन्स में हर दिन कुछ नया जोड़ते हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola