Anupama: सीरियल में अनुपमा संग दोस्ती पर यशदीप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके रिश्ते में जो भी बदलाव आएगा…
Anupama
Anupama: अनुपमा में लीप के बाद वकार शेख की एंट्री हुई है. वकार यशदीप का किरदार निभा रहे हैं, जो सीरियल में अनुपमा को पसंद करता है. वकार ने सीरियल को लेकर बात की.
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा सफलतापूर्वक टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है. सीरियल ने पांच साल का लीप लिया है. अनुज और अनुपमा पांच साल के बाद एक-दूसरे से मिले है. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि श्रुति और आध्या भारत गई है. श्रुति वहां से वीडियो कॉल अनुज को करती है और कहती है कि वो अपने माता-पिता के बिना अकेली हो गई है. दूसरी तरफ वनराज और बा अमेरिका पहुंच गए है. अनुपमा और बा खूब सारी बातें करती है, लेकिन वनराज अनु को ताना देने से पीछे नहीं हटता. इस बीच यशदीप ने आगे की कहानी के बारे में बात की है.
वकार शेख ने कही ये बात
अनुपमा में लीप के बाद वकार शेख की एंट्री हुई है. वकार यशदीप का किरदार निभा रहे हैं, जो सीरियल में अनुपमा को पसंद करता है. बॉलीवुडलाइफ कॉम से बातचीत में वकार से पूछा गया कि क्या राजन शाही शो में अनु की शादी यशदीप से होगी? इसपर वकार ने रिएक्ट करते हुए कहा कि, दोनों कैरेक्टर के बीच क्या होगा इसके बारे में आप वास्तव में अभी कुछ भी भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं. यह एक लंबी यात्रा है, और एक पता नहीं यह कैसे होगा, क्योंकि ज्यादातर समय ट्रैक और कहानी पूरी तरह से टीआरपी पर निर्भर करती है, अगर चीजें दर्शकों को स्वीकार हो जाती हैं.
Anupama: श्रुति से शादी के लिए अनुज भरेगा हामी! अनुपमा का टूटेगा दिल, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
‘अब तक दर्शक यशदीप…’
वकार शेख ने आगे कहा, अब तक दर्शक यशदीप के अनुपमा के जीवन में एक दोस्त के रूप में आने से बहुत खुश हैं. आप आने वाली कहानी की भविष्यवाणी नहीं कर सकते. अनुपमा और यशदीप के रिश्ते में जो भी बदलाव आएगा, वह बेहद दिलचस्प होगा. क्या अनुपमा और यशदीप का रिश्ता प्यार में बदल जाएगा, या शायद यशदीप और अनु इतने अच्छे दोस्त बन जाएंगे कि दर्शक सवाल करेंगे कि वे एक साथ क्यों नहीं रह सकते. कुछ भी हो सकता है.
तोशू पर गुस्सा हुआ वनराज
अनुपमा में आपने देखा कि वनराज को अनुपमा बताती है कि किंजल के घर पर गुंडे आए थे और परी और किंजल उस समय अकेले थे. तोशू कहता है कि वो लोग पैसे लेने आए थे. तोशू अपने बचाव में कुछ कहता है, लेकिन किंजल उसने कहने नहीं देती. वो वनराज को बताती है कि पांच साल से वो अकेले घर और जॉब संभाल रही है. वनराज पूछता है कि तोशु क्या करता है? किंजल का कहना है कि वह बीयर पीता है, वीडियो गेम खेलता है और नशे के लिए बाहर जाता है. किंजल कहती है कि शुक्र है कि मां यहां है और वो उसकी मदद कर देती है.
तोशू ने अपने बचाव में कही ये बात
वनराज, तोशू से सवाल करता है क्या दोनों सही कह रहे हैं. तोशू कहता है कि मां और किंजल सच कह रहे हैं. तोशु बताता है कि वह धोखेबाज, बेकार और कमजोर है. वह बताता है कि बेहतर जीवन यापन के लिए वह वहां से चला गया, लेकिन उसे अच्छी नौकरी नहीं मिली. वह बताता है कि पहले वह अपने भाई के कमजोर होने के लिए नहीं लड़ सका और अब वह अपने लिए खड़ा नहीं हो पा रहा है. तोशू अपनी किये पर उनसे माफी मांगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










