Anupama: आखिर किस वजह से अनुज लेगा समर की मौत का इल्जाम खुद पर! अनुपमा नहीं मानेगी अपने पति को दोषी

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Sep 2023 12:33 PM

विज्ञापन

अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर, डिंपी से कहता है कि वो एक अच्छा पिता बनेगा. इस खुशखबरी के बीच बा अनुपमा को बा बताती है कि मालती देवी गायब हो गई. अनुपमा और अनुज ये जानकर काफी हैरान हो जाते है.

विज्ञापन

Anupama Written Update In Hindi: लोकप्रिय टीवी धारावाहिक अनुपमा इन दिनों अपने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर चर्चा में है. एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें समर की मौत दिखाई गई थी. उसके बॉडी को देखकर अनुपमा सहित पूरा परिवार शॉक्ड हो गया था. समर की मौत का इल्जाम वनराज, अनुज पर लगाता है. अनुज ये सुनकर चुपचाप खड़ा रहता है, जबकि अनुपमा बड़ी हैरानी से उसे देखती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डिंपल की गर्भावस्था की खबर से पाखी और अनु उत्साहित हो जाते हैं. अनुपमा और अनुज कहते है कि वो काव्या के बच्चे के सा-साथ डिंपी के बच्चे का भी ख्याल रखेंगे. अनुपमा समर और डिंपल की बुरी नजर उतारती है. शाह हाउस में खुशी का माहौल होता है. वहीं. पूरा परिवार आने वाले दुख से अनजान है. कहा जा रहा है कि समर की मौत के बाद अनुज और अनुपमा के जीवन में एक बड़ा बदलाव आने वाला है.

शाह हाउस से गायब हुई मालती देवी

अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर, डिंपी से कहता है कि वो एक अच्छा पिता बनेगा. इस खुशखबरी के बीच बा अनुपमा को बा बताती है कि मालती देवी गायब हो गई. अनुपमा और अनुज ये जानकर काफी हैरान हो जाते है. लीला कहती है कि उसने कुछ नहीं किया. अनुपमा मालती देवी का लेटर पढ़ती है, जिसमें लिखा होता है कि वो अपनी गलती मान रही है. वो अनुपमा से चिंता नहीं करने के लिए कहती है और उसे बताती है कि वो कोई गलत कदम नहीं उठाएगी. मालती अनुपमा को अनुज से मिलवाने के लिए धन्यवाद देती है. अनुपमा को अफसोस होता है कि वो गुरू मां का ध्यान नहीं रख पाई. अनुज उसे ज्यादा परेशान होने के लिए नहीं कहता है.

https://www.instagram.com/reel/CxrP-B8y5rI/?

इस वजह से अनुज लेगा समर की मौत का इल्जाम

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर की मौत से अनुज और अनुपमा के रिश्ते पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. अनुज के खिलाफ वनराज गंभीर आरोप लगाएगा, जो दोनों को अलग कर सकते है. लेकिन मुश्किल समय में अनुपमा, अनुज की ढाल बनकर खड़ी रहेगी. अनुपमा अनुज की बेगुनाही पर अपने विश्वास पर दृढ़ है. वह वनराज के आरोपों को चुनौती देते हुए सभी बाधाओं के बावजूद उसका बचाव करती है. दर्शक आने वाले एपिसोड का इंतजार कर रहे है जोकि बेहद खास होने वाला है. हालांकि फैंस ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर किस वजह से अनुज समर की मौत का इल्जाम लगाने पर चुप रहेगा. कई फैस पेज की मानं तो समर का कबूलनामा अनुज को सच्चाई बताने से रोक देगा. जिसके बाद अनुज के सिर पर ये इलाजम आ जाएगा.

https://www.instagram.com/p/Cxt3zIwvkHD/


Also Read: Anupamaa Spoiler: खुद को नुकसान पहुंचाएगा अनुज, समर की मौत के बाद ये शख्स बन जाएगा खलनायक

समर की मौत, मालती देवी से जुड़ा हुआ है?

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि समर की मौत किसी तरह मालती देवी से जुड़ी हुई है क्योंकि वह हाल ही में शाह हाउस से निकली थीं. अनुपमा अनुज का समर्थन करने के लिए खड़ी होगी लेकिन यह देखने लायक होगा कि अनुज और मालती देवी मौत से कैसे जुड़ेंगे. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपाड़िया मेंशन में अनुज, मालती देवी का सच जानकर खूब रोएगा और बेड पर हाथ पटकर खुद को नुकसान पहुंचाएगा. अनुपमा उसे ऐसा करने से रोकेगी और समझाएगी. अनुपमा उसे गले लगाकर चुप कराएगी. अनुज कहता है कि ‘मुझे मालती देवी से नफरत है.’ रिपोर्ट्स की मानें कहा जा रहा है कि समर की मौत के बाद उसकी पत्नी डिंपी खलनायक बन जाएगी. जाहिर सी बात है कि डिंपी अपने पति को खोने का दुख बर्दाशत नहीं कर पाएगी और फिर बदला लेगी.

Also Read: Anupama को अलविदा कह रहे अनुज? गौरव खन्ना की पत्नी बोली- मेरा मतलब है कि क्यों नहीं…

आपने क्या किया मिस?

अनुपमा, अनुज समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वह फिर भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होता है. अब अनुपमा मालती देवी से उनके साथ रहने के लिए कहती है. अनुज अनुपमा के फैसले का विरोध नहीं करता है, लेकिन अगर मालती देवी उनके साथ रहती है तो वह कपाड़िया हवेली छोड़ने का फैसला करता है. अब क्या करेगी अनुपमा. कैसे अनुज को मालती देवी की मजबूरियां समझाएगी. क्या कभी अनुज मालती को अपनी मां मानेगा. क्या होगा आगे. अनुज एक बड़ा फैसला लेता है कि मालती देवी को वो अपनी मां नहीं मानेगा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola