Anupamaa Spoiler: खुद को नुकसान पहुंचाएगा अनुज, समर की मौत के बाद ये शख्स बन जाएगा खलनायक
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Sep 2023 3:51 PM
अनुपमा के अपकमिंग एंपसिोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज की देखभाल करती है और उससे वादा करती है कि वह उसे इस दिल टूटने से बाहर निकालेगी. वहीं, शाह हाउस में बा, मालती देवी के रूकने से खुश नहीं है.
Anupama: सीरियल अनुपमा में इन दिनों दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो का अपकमिंग एपिसोड जहां समर की मौत को दिखाएगा, तो दूसरी तरफ मालती देवी का सच सबके सामने आ चुका है. अनुज की मां मालती देवी है और उसने ही उसे अनाथआलय में छोड़ दिया था. अनुज इस सच को जानकर बिखर गया है और टूट गया है. वहीं लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि डिम्पी को उल्टी होने लगती है और उसे इसका कारण नहीं पता होता है. किंजल उसे संभालती है. काव्या और किंजल को आश्चर्य होता है कि क्या यह गर्भावस्था के कारण है. मालती देवी शाह हाउस में आती है और बाबूजी और काव्या उनकी देखभाल करती है. बा इस बात से काफी नाराज हो जाती है. मालती बाबूजी से कहती है कि कि आप मेरा ख्याल रख रहे हैं, जबकि मेरा आपसे कोई संबंध नहीं. बाबू जी उससे कहते हैं कि अनुज का गुस्सा गलत नहीं है. गुरु मां कहती है कि मैं जानती हूं कि मेरा बेटा गलत नहीं है, लेकिन मैं कुमाता हूं. काव्या, बा से उनके नाराज होने की वजह पूछती है. बा मालती देवी को लेकर गुस्सा करती है और काव्या उन्हें उनकी हालत पर तरस खाने के लिए कहती है.
अनुज को अनुपमा ने संभाला
अनुपमा के अपकमिंग एंपसिोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज की देखभाल करती है और उससे वादा करती है कि वह उसे इस दिल टूटने से बाहर निकालेगी. वहीं, शाह हाउस में बा, मालती देवी के रूकने से खुश नहीं है. वो उस वहां से जाने के लिए कहती है. मालती देवी माफी मांगती है और कहती है कि मैं बहुत जल्द जाऊंगी. बा कहती है मालती देवी को उसने अनुपमा की वजह से अंदर आने दिया. वो मालती से कहती है कि मैं अगर आपकी जगह होती तो बेटे की मेरे प्रति नफरत देखकर मैं शर्म से मर जाती. बा कहती है कि जो अपने बेटे का ना बन सकी, वो हमारी क्या बनेगी.
https://www.instagram.com/p/CxmIPBkPHxj/
अनुज नहीं चाहता मालती देवी को दोबारा देखना
अनुपमा और अनुज ने गणेश उत्सव मनाने का फैसला किया क्योंकि यह अनुज के लिए बहुत खास है क्योंकि अनु के घर आने के बाद यह पहला मौका है. हालांकि अनुपमा के दिमाग में अनुज और मालती देवी को फिर से मिलाने का प्लान चल रहा है. अनुज, अनुपमा को मालती देवी को शाह हाउस भेजने पर नाखुश है. अनुपमा उसे समझाती है कि वो रात में मालती देवी को और कहां भेजती. अनुज का कहना है कि यह उसकी समस्या है. अनुज कहता है कि वो अब इस बारे में बात नहीं करना चाहता. अनुज कहता है कि कल गणेश चतुर्थी है और यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है. वह कहता है जैसे बप्पा जाते हैं, मालती देवी को भी जाना होगा. हालांकि अनुपमा बप्पा को कुछ चमत्कार करने के लिए कहती है.
https://www.instagram.com/p/CxmIXTpvKdK/
Also Read: Anupama को अलविदा कह रहे अनुज? गौरव खन्ना की पत्नी बोली- मेरा मतलब है कि क्यों नहीं…
खुद को नुकसान पहुंचाएगा अनुज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपाड़िया मेंशन में अनुज, मालती देवी का सच जानकर खूब रोएगा और बेड पर हाथ पटकर खुद को नुकसान पहुंचाएगा. अनुपमा उसे ऐसा करने से रोकेगी और समझाएगी. अनुपमा उसे गले लगाकर चुप कराएगी. अनुज कहता है कि ‘मुझे मालती देवी से नफरत है.’ रिपोर्ट्स की मानें कहा जा रहा है कि समर की मौत के बाद उसकी पत्नी डिंपी खलनायक बन जाएगी. जाहिर सी बात है कि डिंपी अपने पति को खोने का दुख बर्दाशत नहीं कर पाएगी और फिर बदला लेगी.
पिछले एपिसोड में जानें क्या दिखाया गया था
अनुपमा, अनुज समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वह फिर भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होता है. अब अनुपमा मालती देवी से उनके साथ रहने के लिए कहती है. अनुज अनुपमा के फैसले का विरोध नहीं करता है, लेकिन अगर मालती देवी उनके साथ रहती है तो वह कपाड़िया हवेली छोड़ने का फैसला करता है. अब क्या करेगी अनुपमा. कैसे अनुज को मालती देवी की मजबूरियां समझाएगी. क्या कभी अनुज मालती को अपनी मां मानेगा. क्या होगा आगे. अनुज एक बड़ा फैसला लेता है कि मालती देवी को वो अपनी मां नहीं मानेगा.
Also Read: Anupama को अलविदा कह रहे अनुज? गौरव खन्ना की पत्नी बोली- मेरा मतलब है कि क्यों नहीं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










