ePaper

Anupama Upcoming Episode : काव्या ने की अपनी जान देने की कोशिश, खाई नींद की गोलियां, आगे होने वाला है ये...

Updated at : 10 May 2021 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode : काव्या ने की अपनी जान देने की कोशिश, खाई नींद की गोलियां, आगे होने वाला है ये...

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है. शो का लेटेस्ट ट्रैक काफी जबरदस्त है. अनुपमा अपने परिवार की खुशियां समेटने में लगी है, लेकिन काव्या इसे किसी ना किसी तरीक से बर्बाद कर देती है. समर- नंदिनी की सगाई होने वाली होती है, मगर काव्या वहां आकर सारी खुशियों पर पानी फेर देती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या वनराज की बातें यादकर काफी दुखी हो जाती है और नींद की गोलियां खा लेती है. इधर नंदिनी समर को सगाई कैंसिल करने के लिए कहती है, लेकिन समर नहीं मानता. समर उसे समझाता है कि ये उसकी मां की खुशी के बारे में है इसलिए उन्हें सगाई कैंसिल नहीं करनी चाहिए.

इधर वनराज जैसे ही अनुपमा के पास आता है कुछ बात करने के लिए उन्हें नंदिनी की चिल्लाने की आवाज आती है. सब दौड़कर उसके पास भागते है और काव्या को ऐसे देखकर शॉक्ड हो जाते है. अनुपमा उसे नमक पानी पिलाकर उल्टी करवाती है, लेकिन वो होश में नहीं आती. डॉक्टर अद्वैत काव्या को इलाज के लिए एडमिट करवाते है.

Also Read: KBC 13: आज से शुरु हो रहा रजिस्ट्रेशन, डिजिटल सिलेक्शन से लेकर स्क्रीनिंग प्रोसेस, जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका

अनुपमा वनराज के पास जाकर कहती है कि आपसे प्यार करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी और शायद काव्या की भी. आप उसे धोखा दे नहीं सकते. आपने उससे कोई ऐसी बात जरुर कही होगी जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया. वो कहती है कि वो वनराज को काव्या को धोखा किसी कीमत पर नहीं देने देगी.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या की बातें सुनकर वनराज काफी गुस्सा हो जाता है. वो कहते है तलाक होने तक मैंने तुम्हें कोई भी तमाशा करने से मना किया था. तुमने अब अपनी मर्जी की अब मैं अपने मन की करुंगा. अब ना मैं अनुपमा को तलाक दूंगा और ना तुम्हारे पास आउंगा.

Also Read: शूटिंग के बाद कुछ इस तरह मस्ती करते है समर- नंदिनी, ‘अनुपमा’ को छोड़ काव्या के साथ डांस कर रही किंजल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola