शूटिंग के बाद कुछ इस तरह मस्ती करते है समर- नंदिनी, 'अनुपमा' को छोड़ काव्या के साथ डांस कर रही किंजल

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 May 2021 1:33 PM

विज्ञापन

Anupama Fame Paras Kalnawat aka samar : स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा के सारे कलाकारों की पहचान आज हर घर में हो गई है. अनुपमा दर्शकों का फेवरेट शो कुछ महीनों से बना हुआ है. शो में अनुपमा यानी रुपाली गांगुली के छोटे बेट का रोल समर यानी पारस कलनावत (Paras Kalnawat) निभा रहे है. पारस ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो सारे टीम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है.

विज्ञापन

Anupama Fame Paras Kalnawat aka samar : स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा के सारे कलाकारों की पहचान आज हर घर में हो गई है. अनुपमा दर्शकों का फेवरेट शो कुछ महीनों से बना हुआ है. शो में अनुपमा यानी रुपाली गांगुली के छोटे बेट का रोल समर यानी पारस कलनावत (Paras Kalnawat) निभा रहे है. पारस ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो सारे टीम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है.

अनुपमा शो की शूटिंग के बाद सेट पर सारे कलाकार जमकर मस्ती करते है. इस दौरान सभी एक- दूसरे को परेशान करने के अलावा साथ-साथ खूब हंसी मजाक भी करते है. इसका सबूत है ये वीडियो. पारस कलनावत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में पारस के अलावा मदालसा शर्मा, निधि शाह और अनघा भोसले जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे है.

https://www.instagram.com/p/COj9IlLFRC3/

ये वीडियो काफी शानदार औऱ फनी है. वीडियो में पारस, मदालसा, निधि और अनघा दिल खोलकर मस्ती करते दिख रहे है. कभी वो लोग डांस करते है तो कभी पारस सिर पर पोनी टेल बनाए दिख रहा है. इसपर फैंस अपना जमकर रिएक्शन दे रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, सबसे अच्छा पारस लग रहा था. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, क्या मस्त वीडियो है.

https://www.instagram.com/p/COfWdBNlQzO/

वहीं, कुछ महीने पहले पारस कलनावत के पिता का निधन हो गया था. पारस ने जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा था, ‘मैं तो बस कमाता था, घर तो अब भी पापा ही चलाते थे, मुस्कराते हम सब थे, क्योंकि घर में खुशियां पापा ही तो लाते थे, कुछ कहते नहीं थे, पापा दिल ही दिल में बहुत कुछ सह जाते थे, नाराज हो जाता उनसे, तो पापा झट से मुझे मनाते थे.

Also Read: बैकलेस ड्रेस में मौनी रॉय की कातिलाना अदाएं, इन फोटोज से एक्ट्रेस ने फैंस की बढ़ा दी दिलों की धड़कन

वर्कफ्रंट की बात करें तो पारस जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले है. इसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है और ये एक पार्टी सॉन्ग है. इस गाने को हिमानी बैरवा ने अपनी आवाज दी है. वहीं, एक्टर मरियम खान: रिपोर्टिंग लाइव और दिल ही तो है जैसे शोज में दिख चुके है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola