Anupama Upcoming Episode: रजनी की बहू बनेगी उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी विलेन? भारती को दिल छूने वाला तोहफा देगी लीला
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Jan 2026 9:17 AM
अनुपमा एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Upcoming Episode: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रीत और इशानी को चॉल की औरतें बुरा भला कहती है. हालांकि अनुपमा उन दोनों का साथ देती है और चॉल की औरतों को करारा जवाब देती है. दूसरी तरफ मोटी बा चाहती है कि राही और प्रेम जल्दी घर आ जाए.
Anupama Upcoming Episode: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि इशानी और प्रीत को लेकर चॉल की औरतें बुरा भला कहती है. अनु उन्हें कहने से रोकती है. अनु कहती है कि जो भी इशानी और प्रीत को जज करेगी, वह उसे नहीं छोड़ेगी. अनु कहती है कि प्रीत उनके साथ 6 साल से रह रही है और फिर भी चॉल वालों को उसपर भरोसा नहीं है. अनु कहती है कि कोई लड़की अगर देर रात घर आती है तो इसका ये मतलब नहीं कि वह कैरेक्टरलेस है. रजनी ये सारी बातें सुनकर मुस्कुराती है और प्रेरणा उसे देख लेती है.
मोटी बा का मजाक उड़ाएगी ख्याति
अनुपमा की बातें सुनकर चॉल के लोग उससे माफी मांगते हैं. अनु कहती है कि उनके माफी मांगने से क्या होगा क्योंकि उनके शब्दों ने प्रीत और इशानी को बहुत दुख पहुंचाया है. अनु, इशानी को कोई भी शूट एक्सेप्ट करने से पहले बैकग्राउंड ठीक से चेक करने के लिए कहती है. वह प्रीत से कहती है कि वह बहुत दयालु है और इस वजह से वह हर बार मुसीबत में फंस जाती है. इशानी और प्रीत उसकी बातों को ध्यान में रखने की बात कहती है. दूसरी तरफ मोटी बा, प्रेम और राही को घर जल्दी आने के लिए कहती है. ख्याति उसे मजाक में कहती है कि मोटी बा हर बात पर अनु का नाम भगवान का नाम लेने से ज्यादा लेती है.
रजनी के घर पर चॉल के पेपर्स देखेगी रजनी
भारती की विदाई होती है. प्रीत को बुरा लगता है कि उसने भारती की शादी मिस कर दी. भारती, सरिता को चॉल का ध्यान रखने के लिए कहती है. वह अनिता, राही से अनु का साथ कभी नहीं छोड़ने के लिए कहती है. भारती को बा घर की चाभियां देती है और कहती है कि उसका एक घर अहमदाबाद में भी है. राही उसे भरोसा दिलाती है कि वह अनु का साथ कभी नहीं छोड़ेगी. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी के घर पर चॉल के पेपर्स भारती देख लेती है और वह अनु को कॉल करती है.
यह भी पढ़ें– Anupama Upcoming Episode: अनुपमा की पीठ में छुरा भोंकेगी रजनी, चॉल वाले होंगे अनु के खिलाफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










