Anupama Upcoming Episode: तो इस वजह से बेहोश हुई अनुपमा, अद्वैत ने वनराज से कही ये बात

Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों नया ट्विस्ट आ गया है. अनुपमा पारितोष के साथ मिलकर वनराज को खोजने के लिए एक रिजॉर्ट पहुंच जाती है, जहां उसकी मुलाकात डॉक्टर अद्वैत खन्ना से होती है. अद्वैत उन्हें वनराज कहां है, ये बताता है. वनराज से मिलकर अनुपमा काफी गु्स्सा होती है. इधर काव्या वनराज को लेकर काफी परेशान दिखती है.
Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों नया ट्विस्ट आ गया है. अनुपमा पारितोष के साथ मिलकर वनराज को खोजने के लिए एक रिजॉर्ट पहुंच जाती है, जहां उसकी मुलाकात डॉक्टर अद्वैत खन्ना से होती है. अद्वैत उन्हें वनराज कहां है, ये बताता है. वनराज से मिलकर अनुपमा काफी गु्स्सा होती है. इधर काव्या वनराज को लेकर काफी परेशान दिखती है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा वनराज पर काफी नाराज होती है. वो कहती है आपको सिर्फ भागना आता है, अपने मुसीबतों से, अपनी जिम्मेदारियों से. वनराज घर वापस आने से मना कर देता है, जिससे वो और भड़क जाती है. अनुपमा बताती है उसके इस फैसले के कारण सब लोग कितने परेशान है.
अनुपमा वनराज को घर ले जाने पर अड़ जाती है और इस वजह से दोनों में तू-तू मैं-मैं होती है. वनराज किसी हाल में घर आना नहीं चाहता. अनुपमा लगातार उसे मनाने में लगी रहती है, लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनता. तभी अचानक अनुपमा बेहोश होकर नीचे गिर जाती है और ये देखकर वो काफी घबरा जाता है. जिसके बाद पारितोष औऱ वनराज उसे लेकर डॉक्टर अद्वैत के पास जाते है.
अद्वैत से वनराज पूछता है कि उसे क्या हुआ है. अद्वैत उसे बताता है कि अनुपमा अन्दर से बहुत भर चुकी है और इस वजह से ही ऐसा हुआ. अद्वैत उसे सलाह देते है कि सारी फैमिली को आप यहां बुला लें, ताकि अनुपमा जल्दी से रिकवर कर जाएं. जिसके बाद वनराज उसकी बात मान लेता है.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा और काव्या बैठकर बातें करते होती है. काव्या अनुपमा को उस नंबर पर कॉल करने के लिए कहती है, जिससे वनराज ने कॉल किया था. अनुपमा उसे बताती है कि उस नंबर पर कॉल नहीं जा रहा है. अनुपमा काव्या से कहती है कि वनराज सिर्फ उसका है और वो उन दोनों के बीच कभी नहीं आएगी. काव्या कहती है मेरे विश्वास को मत तोड़ना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




