Anupama: अनुपमा का जन्मदिन यूं मनाएगा यशदीप, श्रुति देगी उसे अनुज संग अपनी शादी का कार्ड

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Mar 2024 10:47 AM

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशदीप, अनुपमा का जन्मदिन मनाता है. साथ ही वो उसे एक खास तोहफा भी देता है. वहीं, वनराज हर बार की तरह अनुपमा को अनुज का नाम लेकर ताना मारता है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा का ट्रैक काफी मसालेदार हो गया है. सीरियल में तोशू की सच्चाई बाहर आ गई है. अनुपमा चाहती है कि तोशू पुलिस स्टेशन जाकर अपना गुनाह कबूल कर ले, लेकिन वो घर से भाग जाता है. वनराज उसके भागने में मदद करता है. दूसरी तरफ अनुज ने श्रुति से शादी करने का फैसला कर लिया है. वहीं, वनराज चाहता है कि उसका पूरा परिवार अमेरिका आ जाए.


अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा के बारे में सोचता है और उसे याद करता है. वो कहता है कि कॉलेज के टाइम से वो उसका बर्थडे मनाता आ रहा है. वह सामने रखे केक को काटता है और हैप्पी बर्थडे अनुपमा कहता है. अगले दिन अनुपमा भगवान से प्रार्थना करती है कि तोशू जल्द से जल्द मिल जाए. परी, अनुपमा का बर्थडे पर कार्ड देती है. अनुपमा कार्ड देखकर काफी खुश हो जाती है. किंजल, परी को बताती है कि जब वो स्कूल से आ जाएगी तब उसकी दादी केक काटेगी.

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा जल्द बनेगी बिजनेस वुमेन, यशदीप देगा बड़ा गिफ्ट


आध्या ने अनुज से पूछा सवाल
अनुपमा को किंजल जन्मदिन विश करती है. बा उससे पूछती है कि ऐसा क्या स्पेशल है आज. किंजल उसे अनुपमा के बर्थडे के बारे में बताती है. बा ताना देती है कि वो उससे इतने साल दूर थी, इसलि उन्हें बर्थडे याद नहीं रहा. वनराज, अनुपमा को ताना देते हुए कहता है कि अनुज ने उसे अभी तक कोई गुलदस्ता नहीं भेजा. वहीं, आध्या, अनुज के कमरे में केक देखकर कहती है कि उसे मालूम है कि वो अनुपमा का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है. आध्या कहती है कि श्रुति के साथ उसे कुछ गलत नहीं करना चाहिए. वह कहती है कि प्लीज मेरी मां को मुझसे मत छीनो.


डिंपी अमेरिका जाने के लिए है उत्सुक
श्रुति, अनुज और आध्या की बातें सुन लेती है. दूसरी तरफ वनराज को अनुपमा तोशू को खोजने के लिए कहती है. वो उसे वॉर्न करती है कि अगर उसने तोशू को नहीं खोजा, तो वो पुलिस को वीडियो दे देगी और फिर वे उसे अपने तरीके से ढूंढ लेंगे. डिंपी खुश है कि वो अमेरिका जा रही है. डिंपी अपने दिल की बात काव्या से शेयर करती है कि अमेरिका जाने से पहले टीटू ने उसे रिंग पहनाई है. काव्या उससे कहती है कि अनुपमा वहां है और वो उसका साथ देगी.


अनुपमा को यशदीप ने दिया गिफ्ट
अनुपमा को रेस्तरां में हर कोई बर्थडे विश करते है. अनुपमा काफी खुश हो जाती है और सबको थैंक्यू कहती है. यशदीप ने उसे जन्मदिन का गिफ्ट खोलने के लिए कहा. अनुपमा गिफ्ट खोलती है और उसे उसमें चाय मसाला पैक मिलता है. यशदीप चाय मसाला के साथ उनकी फोटो खींचता है. वहीं, बाबूजी भगवान से प्रार्थना करते है कि अनुपमा के जन्मदिन पर उसकी जिंदगी में मिठास आए. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि श्रुति, अनुपमा को अपनी शादी का कार्ड देगी.

Anupama: अनुज करेगा श्रुति से शादी करने का फैसला, तोशू जाएगा जेल, वनराज कैसे करेगा अपने बेटे की मदद

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola